Asus Zenfone Max Pro M1 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 5000mAh की बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Apr 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 launched in India 5000mAh Battery, Know price and specifications
Asus Zenfone Max Pro M1

    Asus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ZenFone Max Pro (M1) लॉन्च कर दिया है। आसूस जेनफोन मैक्स प्रो की बिक्री फ्लिपकार्ट से 3 मई से होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इसकी सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।

    Asus ZenFone Max Pro M1 की कीमत और मिलने वाले ऑफर्स

    Asus Zenfone Max Pro M1
    Asus Zenfone Max Pro M1

    Asus Zenfone Max Pro M1 की भारत में कीमत 10,999 रुपये होगी यानी इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरीदा जा सकेगा, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    Asus ZenFone Max Pro (M1)
    Asus ZenFone Max Pro (M1)

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें