आसुस जेनफोन 3 की कीमत में 8,000 रुपये की कटौती

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 May 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone 3 ZE552KL and ZenFone 3 ZE520KL Price in India Slashed
Asus ZenFone 3

    हर दिन कोई ना कोई बड़ी कंपनी अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर रही है। दो दिन पहले एचटीसी ने यू प्ले की कीमत को 10, हजार रुपये कम किया, वहीं अब आसुस ने अपने दो स्मार्टफोन जेनफोन 3 (जेडई552केएल) और जेनफोन 3 (जेडई520केएल) की कीमत में क्रमशः 8,000 रुपये और 2,000 रुपये की कटौती की है।

    आसुस जेनफोन की मौजूदा कीमत और स्पेसिफिकेशन

    asus zenfone 3 ze552kl
    asus zenfone 3 ze552kl

    जेनफोन 3 (जेडई520केएल) में 5.2 इंच की डिस्प्ले, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 2650 एमएएच की बैटरी, 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापपिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत पहले 21,999 रुपये थी और अब 17,999 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन

    जेनफोन 3 (जेडई552केएल) की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    asus zenfone 3 ZE520KL
    asus zenfone 3 ZE520KL

    इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 3000 एमएएच की बैटरी, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की कीमत पहले 27,999 रुपये थी और अब 19,999 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें