लॉन्चिंग से पहले Asus ROG Phone 7 की कीमत और फीचर्स लीक
Asus ROG Phone 7 की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Asus ROG Phone 7 की कीमत 70-80 हजार रुपये के बीच होगी। Asus ROG Phone 7 की डिस्प्ले के साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

विस्तार
Asus के नए फोन Asus ROG Phone 7 की लॉन्चिंग 13 अप्रैल को होने जा रही है, लेकिन उससे पहले Asus ROG Phone 7 की कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं। Asus ROG Phone 7 को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी।
Asus ROG Phone 7 की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Asus ROG Phone 7 की कीमत 70-80 हजार रुपये के बीच होगी। Asus ROG Phone 7 की डिस्प्ले के साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
Asus ROG Phone 7 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 13 मिलेगा। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट होगा। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का होगा।
फ्रंट 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन के साथ स्टीरियो स्पीकर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। Asus ROG Phone 7 के साथ 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
आपको याद दिला दें कि Asus ROG Phone 6 को पिछले साल जुलाई में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 71,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। यह कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की है।
- Gmail Features: जीमेल इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये शानदार ट्रिक, काम करने का मजा हो जाएगा दोगुना
- 64MP प्राइमरी कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Vivo का यह सस्ता फोन, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
- Google Pay Rewards: हो रही पैसों की बारिश, इस शख्स को मिला 80,000 रु. का कैशबैक
- YouTube: लाइव स्ट्रीमिंग के कॉपीराइट की सुरक्षा को लेकर दायर याचिका SC ने की खारिज, कार्रवाई हुई शुरू