64MP प्राइमरी कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Vivo का यह सस्ता फोन, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

Vivo T2 5G को फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 360Hz टच सैंपलिंग रेट से लैस किया जाएगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Vivo T2 5G Set To Launch In India On 11 April with 64mp camera know price and Specifications
Vivo T2 5G - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए सस्ते फोन Vivo T2 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में 11 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोन का लैंडिंग पेज पहले ही फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है। अब कंपनी ने फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। Vivo T2 5G को फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 360Hz टच सैंपलिंग रेट से लैस किया जाएगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स के बारे में...

    Vivo T2 5G में 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ कंपनी 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज पैक कर सकती है। Vivo T2 5G फोन को Vivo T1 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। Vivo T2 5G को एंड्रॉयड 13 आधारित कस्टम यूआई के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Vivo T2 5G की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जाएगा। फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट मिलेगा। फोन में सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिलेगा। वहीं फोन को 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया जा सकता है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश का भी सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें