Gmail Features: जीमेल इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये शानदार ट्रिक, काम करने का मजा हो जाएगा दोगुना
दुनिया भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स जीमेल का उपयोग करते हैं। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक के काम के लिए जीमेल का इस्तेमाल किया जाता है और इस लिहाज से यह बहुत जरूरी प्लेटफॉर्म हो जाता है।

विस्तार
डिजिटल वर्ल्ड में जीमेल एक जाना माना नाम है। लैपटॉप से लेकर एंड्रॉयड स्मार्टफोन तक में जीमेल अकाउंट की जरूरत पड़ती है। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक के काम के लिए जीमेल का इस्तेमाल किया जाता है और इस लिहाज से यह बहुत जरूरी प्लेटफॉर्म हो जाता है। दुनिया भर में 150 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स जीमेल का उपयोग करते हैं। यदि आप भी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह रिपोर्ट आपको लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जीमेल की कुछ बड़े काम की ट्रिक बताने वाले हैं, जो आपके समय के साथ-साथ आपको मुसीबत से भी बताएंगी। चलिए जानते हैं।
कन्वर्सेशन व्यू
यदि आप सभी ईमेल को एक साथ थ्रेड में रखना चाहते हैं, तो आप "कन्वर्सेशन व्यू" का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी मदद से ईमेल पर किए गए सभी रिप्लाई और प्राप्त मेल को एक साथ देखा जा सकता है। कन्वर्सेशन व्यू को ऑन करने के लिए आपको जीमेल की सेटिंग में जाना है। यहां से सबसे आखिर में ईमेल थ्रेडिंग के साथ कन्वर्सेशन व्यू का ऑप्शन मिलेगा। इसे सिलेक्ट करने पर आप कन्वर्सेशन व्यू का लाभ ले सकेंगे।
Gmail में 20 से अधिक सर्च ऑपरेटर होते हैं जिनका उपयोग आप मैसेज को सर्च करने या फिल्टर बनाने के लिए कर सकते हैं। आप सुपर-स्पेसिफिक सर्च इंक्वायरी के लिए सर्च ऑपरेटरों को भी एड कर सकते हैं। From, To, after सबसे बुनियादी सर्च इंक्वायरी में शामिल हैं। अपनी सर्च को कम करने के लिए आप सर्च इंक्वायरी को कंबाइन कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए एक ईमेल खोजने के लिए जो पिछले दो महीनों के भीतर एक विशिष्ट प्राप्तकर्ता से प्राप्त हुआ था जिसमें अटैचमेंट शामिल था, के लिए आप सर्च बॉक्स के राइट साइड में ड्रॉप-डाउन से ऑप्शन एड कर सकते हैं। यहां आपको एक दिन से लेकर एक साल तक का ऑप्शन मिलता है। ऐसे ही आप अलग-अलग फिल्टर सेट कर सकते हैं।
- Lava Blaze 2: मात्र नौ हजार रुपये में लॉन्च हुआ '11GB' रैम वाला यह देसी फोन, मिलेंगे पैसा वसूल फीचर्स
- Smartphone: 12 हजार से कम कीमत में आते हैं ये दमदार फोन, कैमरा और बैटरी के साथ फीचर्स भी हैं टॉप क्लास
- चोरी हुए फोन को खोजना होगा आसान! Google ला रहा बड़ा अपडेट
- Tecno Camon 20: कम कीमत में मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने