Asus ROG Phone 2 दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 23 Sep 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Asus ROG Phone 2 Launch In India Know Price Specifications Offers
asus rog phone 2 - फोटो : asus india / Twitter

    आसुस (Asus) ने सोमवार को रोग फोन 2 (Asus ROG Phone 2) गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस एसओसी और 12 जीबी की रैम का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही यूजर्स को अल्ट्रासोनिक एयर ट्रीगर्स 2, स्टीरियो स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इससे पहले आसुस ने भारत में पहली पीढ़ी के रोग फोन को पेश किया था।

    कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट्स को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। वहीं, इस फोन के पहले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये और दूसरे वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये रखी है। ग्राहक 30 सितंबर से इस फोन की ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदारी कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को एरो एक्टिव चार्जर, एरो एक्टिव कूलर और एरो केस मिलेगा।

    विज्ञापन

    आसुस रोग फोन 2 के ऑफर्स की बात करें तो, फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 10 फीसदी का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स देंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पाई 9.0 और डुअल सिम (Nano) का सपोर्ट दिया है। यूजर्स को इस फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2340 पिक्सल है। इसके साथ ही इस फोन की स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास-6 मिलेगा। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट दिया है।

    इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मौजूद हैं। साथ ही यूजर्स 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 4जी वोल्ट और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4.0 फास्ट चार्जिंग से लेस 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें