iPhone के बाद एपल वॉच का अपडेट बना जी का जंजाल, घड़ी की स्क्रीन ही खराब हो गई
अपडेट के बाद आईफोन में जहां कैमरा केबल ने ही काम करना बंद कर दिया है, वहीं अब अपडेट के बाद एपल वॉच यूजर्स को भी परेशानी हो रही है। watchOS 9.5 के अपडेट के बाद एपल वॉच की स्क्रीन में ग्रीन लाइनिंग आ रही है। OLED डिस्प्ले वाली एपल वॉच में इस अपडेट के बाद दिक्कत आने लगी है।

विस्तार
Apple ने हाल ही में आईपैड, आईफोन और एपल वॉच के लिए नया ओएस जारी जारी किया है। पिछले सप्ताह एपल ने watchOS 9.5, iOS 16.5, iPadOS 16.5, macOS Ventura 13.4 और tvOS 16.5 रिलीज किया है, लेकिन ये अपडेट यूजर्स के लिए मुसीबत बन गए हैं।
अपडेट के बाद आईफोन में जहां कैमरा केबल ने ही काम करना बंद कर दिया है, वहीं अब अपडेट के बाद एपल वॉच यूजर्स को भी परेशानी हो रही है। watchOS 9.5 के अपडेट के बाद एपल वॉच की स्क्रीन में ग्रीन लाइनिंग आ रही है। OLED डिस्प्ले वाली एपल वॉच में इस अपडेट के बाद दिक्कत आने लगी है।
watchOS 9.5 अपडेट से Apple Watch Series 8 और इससे पुराने मॉडल प्रभावित हुए हैं, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह समस्या किस कारण से हो रही है, लेकिन यह जरूर है कि अपडेट के बाद ही स्क्रीन पर ग्रीन टिंट देखने को मिल रहा है।
watchOS 9.5 के अपडेट के बाद आने वाली दिक्कत को लेकर कई यूजर्स ने Reddit पर शिकायत की है, हालांकि यह दिक्कत सभी यूजर्स को नहीं आई है। कई यूजर्स की Apple Watch डिस्प्ले watchOS 9.5 के अपडेट के बाद भी अच्छे से काम कर रही है। अमर उजाला के स्टॉफ की एपल वॉच में watchOS 9.5 के अपडेट को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई है।
कई यूजर्स ने दावा किया है कि एपल वॉच को री-स्टार्ट करने के बाद यह समस्या ठीक हो जा रही है। एपल ने इस समस्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
- Oneplus Nord CE 3 Lite review: क्या यह है 20 हजार की कीमत में बेस्ट 5G फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- Jugalbandi: भारत के पास भी होगा अपना AI टूल, चैटजीपीटी और गूगल बार्ड को मिलेगी टक्कर
- WWDC 2023: एपल के मेगा इवेंट में इन प्रोडक्ट पर रहेगी नजर, iOS 17 के लेकर VR हेडसेट तक, जानें सभी डिटेल्स
- iQoo Neo 8 Series: कम कीमत में लॉन्च हुए दो फ्लैगशिप फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर