Apple iPhone SE 2 में मिलेगा 3.5mm का हेडफोन जैक, वीडियो लीक

एप्पल एक बार फिर से आईफोन में हेडफोन जैक देने की तैयारी में है। एप्पल ने साल 2016 में iPhone SE को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी आईफोन एसई2 को लॉन्च करने वाली है। Apple iPhone SE 2 का एक वीडियो भी सामने भी आया है जिसके मुताबिक इस फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा और इसमें ग्लास का कवर दिया गया है।
वीडियो को slashleaks ने ट्वीट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि एप्पल ने iPhone 7 के साथ ही हेडफोन जैक बंद कर दिया था। इस फोन में 4 इंच की डिस्प्ले के साथ एप्पल का लेटेस्ट A10 Fusion प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।
फोन की शुरुआती कीमत $349 यानी करीब 23,283 रुपये हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह फोन 4-8 जून 2018 के बीच लॉन्च हो सकता है, हालांकि एप्पल ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।