TCL ब्रांड की iFFALCON पहुंची भारत, लॉन्च किए तीन स्मार्ट TV, शुरुआती कीमत 13,499

शाओमी और थॉमसन को टक्कर देने एक और कंपनी चीन की टीवी निर्माता कंपनी टीसीएल ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इसके लिए कंपनी ने भारत में iFFALCON के साथ पार्टनरशिप की है।
टीसीएल मल्टीमीडिया ने गुरुवार को भारत में iFFALCON नाम के साथ तीन मॉडल में स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनमें 32 इंच, 40 इंच और 55 इंच का टीवी शामिल हैं। कंपनी ने iFFALCON F2 को 32 इंच और 40 इंच वेरियंट में पेश किया है। इसके अलावा एक टीवी 55 इंच का भी जिसे कंपनी ने iFFALCON 55K2A नाम दिया है।
iFFALCON टीवी की खासियतों की बात करें इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0, फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2.56 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। टीवी में हॉटस्टार, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, यूपीपीटीवी, Google Play मूवीज और टीवी, इरोज नाउ, वूट जैसे एंटरटेनमेंट ऐप इसमें डाउनलोड किए जा सकेंगे।
55 इंच वाले टीवी में 4के डिस्प्ले है, वहीं 32 इंच और 40 इंच वाले में फुल एचडी डिस्प्ले है। 32 इंच वाले टीवी में 10 वॉट का और बाकी अन्य दो मॉडल में 16 वॉट का स्पीकर है। सभी टीवी को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है।
iFFALCON टीवी के तीनों मॉडल के बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इनकी डिलीवरी 7 मई 2018 से होगी। iFFALCON 55K2A की कीमत 45,999 रुपये, iFFALCON 40F2 की कीमत 19,999 रुपये और iFFALCON 32F2 की कीमत 13,499 है।