Samsung जल्द ही लॉन्च करने वाला है अपना पहला Android Go स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगा सबकुछ

अल्काटेल, माइक्रोमैक्स, लावा और नोकिया के बाद अब सैमसंग एंट्री लेवल स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने को तैयार है। सैमसंग जल्द ही एंड्रॉयड गो के साथ स्मार्टफोन पेश करने वाला है।Geekbench लीक के मुताबिक सैमसंग के इस फोन का मॉडल SM-J260G होगा। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो सैमसंग के एंड्रॉयड गो वाले SM-J260G इस फोन की टक्कर नोकिया 1, लावा जेड50 और माइक्रोमैक्स के एंड्रॉयड गो फोन से होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग का एंड्रॉयड गो फोन Galaxy J2 Core के नाम से लॉन्च होगा। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक Samsung SM-J260G में 1GB रैम, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 8 जीबी स्टोरेज universal7570_go प्रोसेसर होगा जिसकी स्पीड 1.43GHz होगी। इस फोन के बार में और अधिक जानकारी अभी नहीं मिली है और कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी कीमत 7 हजार रुपये से कम ही होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें गूगल के एंड्रॉयड गो फोन के बार में कहा गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल अपने अपकमिंग Pixel सीरीज के स्मार्टफोन को एंड्रॉयड गो वर्जन के साथ पेश करेगा। ऐसे में स्मार्टफोन की कीमत के कम होने की उम्मीद की जा सकती है। एंड्रॉयड गो वर्जन वाले गूगल पिक्सल फोन का खुलासा चाइनीज ब्लॉग Qooah में हुआ है। ब्लॉग में कहा गया है कि गूगल का अपकमिंग पिक्सल में एंड्रॉयड गो के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 600 सीरीज या 700 सीरीज के प्रोसेसर दिए जा सकते हैं, हालांकि गूगल पिक्सल 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा।