सैमसंग गैलेक्सी जे2 2018 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 27 Apr 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J2 2018 Launched in India at Rs 8,190
Samsung Galaxy J2 (2018)

    सैमसंग ने भारत में चुपके से अपना एक और स्मार्टफोन पेश गैलेक्सी जे2 2018 पेश किया है जो कि पुराने सैमसंग गैलेक्सी जे2 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन में शॉपिंग के लिए सैमसंग मॉल प्री-िंस्टॉल्ड मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी जे2 2018 के फीचर की बात करें तो फोन में 5 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 4जी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और 2600 एमएएच की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 2018 की कीमत 8,190 रुपये है और यह गोल्ड, ब्लैक और पिंक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,750 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें