Apple Foldable iPhone: जल्द लॉन्च हो सकता है पहला फोल्डेबल आईफोन, लॉन्चिंग तारीख आई सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Feb 2025 09:10 AM IST
सार

एपल फिलहाल फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम नहीं कर रहा है। इसके बजाय, कंपनी बड़े फोल्डेबल डिवाइस तैयार कर रही है, जो एक बुक की तरह खुलेगा और टैबलेट-साइज का रूप लेगा।

Apple Foldable iPhone launch soon Specifications Hinted in New Leak
foldable iphone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फोल्डेबल iPhone को लेकर लीक्स वर्षों से आ रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। अब एक नए लीक में एपल के पहले फोल्डेबल iPhone की संभावित लॉन्च तारीख और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह बुक-स्टाइल फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा, जो Samsung Galaxy Z Fold 6 के समान हो सकता है। इसमें 12-इंच की इंटरनल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है।

    X (ट्विटर) यूजर HaYaO (Shun HaYaO) ने एपल के पहले फोल्डेबल iPhone की लॉन्च टाइमलाइन और कुछ डिटेल्स साझा की हैं। उनके अनुसार, एपल इस फोन को 2026 की फॉल सीजन (सितंबर-अक्तूबर) में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा, 2027 में एपल फोल्डेबल iPad और MacBook भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल फिलहाल फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम नहीं कर रहा है। इसके बजाय, कंपनी बड़े फोल्डेबल डिवाइस तैयार कर रही है, जो एक बुक की तरह खुलेगा और टैबलेट-साइज का रूप लेगा।

    लीक्स के मुताबिक फोन की मोटाई फोल्ड होने पर: 9.2mm और अनफोल्ड होने पर: 4.6mm हो सकती है। बता दें कि Samsung Galaxy Z Fold 6 की मोटाई 12.1mm और Galaxy Z Fold 5 की 13.4mm है। टिपस्टर के अनुसार, इसकी इंटरनल स्क्रीन दो 6.1-इंच के iPhone के बराबर होगी, जिससे यह 12 इंच से अधिक की स्क्रीन के साथ आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें