Apple Diwali offer: iPhone 11 के साथ फ्री में मिलेगा 14,900 रुपये का AirPods

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Oct 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Apple Diwali offer buy iPhone 11 and get AirPods for free
Apple Diwali offerApple Diwali offer - फोटो : AMAR UJALA

    त्योहारों को लेकर तमाम ई-कॉमर्स और टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट के साथ कई तरह के ऑफर्स दे रही हैं। अमेजन से लेकर फ्लिपकार्ट और मिंत्रा तक पर गैजेट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी बीच एपल ने शानदार दिवाली ऑफर का एलान किया है। एपल दिवाली ऑफर के तहत iPhone 11 के साथ AirPods फ्री में मिलेगा। हाल ही में भारत में लॉन्च हुए एपल के ऑनलाइन स्टोर पर इस ऑफर को देखा जा सकता है। एपल के इस शानदार ऑफर की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है।।

    ये भी पढ़ें: iPhone 11 Review: बेहतर कैमरे वाला आईफोन XR

    iPhone 11 के बेस यानी 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत फिलहाल 68,300 रुपये, 128 जीबी वेरियंट की कीमत 73,600 और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 84,100 रुपये है। एपल के ऑनलाइन स्टोर पर चार्जिंग केस के साथ AirPods को 14,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं यदि आप वायरलेस चार्जिंग केस के साथ AirPods खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 18,900 रुपये देने होंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि अमेजन ने भी अपनी आगामी ग्रेट इंडियन सेल में आईफोन 11 को अब तक की सबसे कम कीमत में बेचने का एलान किया है। अमेजन की साइट पर जारी पोस्टर के मुताबिक आईफोन 11 को 50,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिलेगा। अमेजन की सेल 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें