ऑटो आई फोकस फीचर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Camon 16

टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon 16 को लॉन्च कर दिया है। टेक्नो के इस फोन के साथ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। बता दें कि इस फोन को पिछले महीने ही Tecno Camon 16 Premier के साथ लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...
Tecno Camon 16 के इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट यानी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन की बिक्री 16 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग बिलियन डेज सेल में होने वाली है। यह फोन क्लाउड व्हाइट और पूरिस्ट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित HiOS 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस AI है। कैमरे के साथ ऑटो आई फोकस फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फोन है जिसमें यह फीचर दिया गया है। कैमरे के साथ बोकेह, 2K QHD वीडियो सपोर्ट, 10एक्स जूम, स्लो मोशन जैसे फीचर्स हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Tecno Camon 16 में 5000mAh की बैटरी दी गई जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बैटरी को लेकर 34 घंटे की कॉलिंग का और 22 घंटे वीडियो प्लेबैक का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, 4जी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
- Festive sale: Motorola और Huawei के प्रोडक्ट पर बंपर छूट, देखें पूरी लिस्ट
- WhatsApp का नया अपडेट बड़े कमाल का है, किसी भी चैट को कर सकेंगे सर्च
- रिटायरमेंट तक घर से काम कर सकेंगे Microsoft के कर्मचारी, कम सैलरी से करना पड़ सकता है समझौता
- एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Microsoft की चेतावनी, कभी भी हैक हो सकता है आपका फोन