Amazfit BIP U Review: फिटनेस बैंड की कीमत में एक बढ़िया स्मार्टवॉच

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Nov 2020 12:41 PM IST
सार

1.43 इंच की कलर TFT LCD एचडी ़डिस्प्ले10 दिनों का है बैटरी बैकअपसटीकता के साथ काम करते हैं सभी सेंसर

विज्ञापन
Amazfit Bip U Review price and specification in India
Amazfit BIP U Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    भारत में बजट स्मार्टवॉच बाजार में नंबर-1 स्थान पर काबिज हुआमी ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip U को भारत में लॉन्च किया है। Amazfit Bip U एक बजट स्मार्टवॉच है जिसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर नौ दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Amazfit Bip U में 1.43 इंच की कलर TFT LCD एचडी डिस्प्ले है। हुआमी की यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रीन और पिंक तीन कलर वेरियंट में उपलब्ध है। इस वॉच को एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। Amazfit Bip U को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसे है यह 3,999 रुपये वाली स्मार्टवॉच?

    Amazfit Bip U की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Amazfit BIP U Review
    Amazfit BIP U Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है यानी यह 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगी। इस वॉच पर आपको कॉलिंग से लेकर फोन पर आने वाली सभी तरह की नोटिफिकेशन मिलेंगी। वॉच के साथ तीन इन-बिल्ट फेस वॉच मिलती हैं, जबकि आप 50 से अधिक वॉच फेस डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स हैं जो आपकी दैनिक गतिविधियों को ट्रैक करते हैं। इन मोड्स में रनिंग, साइक्लिंग, योग, डांसिंग, स्केटिंग, किकबॉक्सिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। इस स्मार्टवॉच में 2PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर हैं, जो आपके दिल की धड़कन को 24 घंटे मॉनिटर करता है। इसमें SpO2 सेंसर भी है जो कि ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन की जानकारी देता है। इस वॉच में मेंसुरेशन ट्रैकिंग भी है जो कि महिलाओं की सेहत का ख्याल रखता है और रिमाइंडर देता है।

    विज्ञापन

    Amazfit BIP U Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    Amazfit BIP U Review
    Amazfit BIP U Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    अमेजफिट की इस स्मार्टवॉच की डिजाइन चौकोर है। नीचे की ओर चार ऑप्टिकल सेंसर दिए गए हैं, वहीं राइट में एक बटन है जो कि पावर बटन और फंक्शन की दोनों का काम करता है। डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है। वॉच की बॉडी बेहतर फिनिशिंग के साथ प्लास्टिक की है। स्ट्रैप्स सिलिकॉन के हैं। वॉच में किसी तरह के मेटल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें 1.43 इंच की डिस्प्ले है जिसकी क्वालिटी टीएफटी है। डिस्प्ले का कलर अच्छा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Amazfit BIP U Review: फिटनेस बैंड की कीमत में एक बढ़िया स्मार्टवॉच

    Amazfit BIP U की डिजाइन काफी हद तक Amazfit Bip S Lite की तरह ही है, हालांकि डिस्प्ले Bip S Lite के मुकाबले बेहतर है। डिस्प्ले के साथ बेजल थोड़ा ज्यादा मिलता है। डिस्प्ले के साथ बढ़िया टच कंट्रोल और बेहतर कलर के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट मिलता है।

    Amazfit BIP U Review: फिटनेस बैंड की कीमत में एक बढ़िया स्मार्टवॉच

    डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ-साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। धूप या कम रौशनी दोनों ही हालात में डिस्प्ले का परफॉर्मेंस अच्छा है। बिल्ड क्वालिटी को लेकर हम यही कह सकते हैं कि करीब 20 दिनों तक इस्तेमाल करने के दौरान इस वॉच पर किसी तरह का कोई स्क्रैच नहीं आया। इसके साथ मैग्नेटिक चार्जर मिलता है जिसकी फिटिंग अच्छी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें