अल्काटेल ने लॉन्च किया 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Flash

अल्काटेल ने अपना नया स्मार्टफोन फ्लैश लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका कैमरा है। कंपनी ने इसमें आगे पीछे मिलाकर कुल चार कैमरे दिए हैं। अल्काटेल ने फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और डुअल फ्रंट पैनल दिया है, जिसपर दो- दो कैमरे लगे हुए हैं।
रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर वाला कैमरा मौजूद है, जबकि फ्रंट में एक 8 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। अल्काटेल फ्लैश एंड्रॉयड मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले लगा है।
साथ ही इस फोन में डेका कोर मीडियाटेक हीलिया एक्स20 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में 3जीबी का रैम और 32जीबी की इनबिल्ट मेमोरी मौजूद है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर के 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फ्लैश के कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इसमें वाई-फाई , एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। कंपनी द्वारा दी डिटेल्स में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के होने का कोई ज़िक्र नहीं है।
स्मार्टफोन में बैटरी 3100 एमएएच की है। अल्काटेल के इस फोन में फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप जैसे कई अन्य फीचर भी मौजूद हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।