यूट्यूब गो का बीटा वर्जन आया, स्लो डाटा कनेक्शन पर भी देख सकेंगे वीडियो

सर्च इंजन गूगल के यूट्यूब गो ऐप का बीटा वर्जन अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के जरीए यूट्यूब कमजोर इंटरनेट कनेक्शन वाले मार्केट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है। आपको बता दें कि इस ऐप को खास तौर पर भारतीयों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।
कंपनी ने इस ऐप को कमजोर नेटवर्क पर काम करने के लिए विकसित किया है। ऐप यूजर किसी वीडियो को ऑफलाइन मोड में भी प्रिव्यू कर पाया। साथ ही बिना इंटरनेट के भी अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं। इस ऐप पर ऑफलाइन वीडियो देखने की सुविधा भी उपलब्ध है।
आपको बता दें की आप इस ऐप का बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। भारत में इस ऐप के रिसपॉन्स को देखने के बाद कंपनी इसे अन्य देशों में भी लॉन्च करेगी। ऐप एंड्रॉयड वी4.1 जेली बीन वर्जन के बाद के ओएस पर चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है।
जानें क्यों विकसित किया ऐप

रॉयटर्स के अनुसार यूट्यूब के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियरिंग जॉन हार्डिंग का कहना है कि ऐप की लॉन्चिंग से पहले हमने लोगों से बात की। वे यूट्यूब के किसी छोटे वर्जन या ऑप्सन को नहीं चाहते हैं। बल्कि वह एक ऐसा वर्जन चाहते थे जिसपर लो कनेट्विटी में भी पूरा आनंद मिल सके।
स्लो कनेक्शन को ध्यान में रखकर यूट्यूब ने वीडियो को तस्वीरों की सीरीज के रूप में दिखाना शुरू किया था, लेकिन इसके लोगों ने बुरी तरह नकार दिया। जिसके बाद कंपनी ने इस ऐप को विकसित किया। जिसपर ऑफलाइन मोड में भी वीडियो देखा और शेयर किया जा सके।