वीवो वी5 प्लस IPL लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

आईपीएल का खुमार क्रिकेट फैन्स के साथ-साथ मोबाइल कंपनियों पर भी चढ़ने लगा है। बुधवार से शुरू हो रहे है आईपीएल से ठीक पहले वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री 10 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और वीवो के एक्सक्लूसिव स्टोर पर होगी। आईपीएल के दीवानगी को देखते हुए फोन के बैक पैनल पर VIVOIPL का लोगो लगा है।
स्पेसिफिकेशन और कीमत

बता दें कि वीवो वी5 प्लस का रेगुलर वेरियंट जनवरी में भारत में लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 27,980 रुपये है। फरवरी में इस फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम फनटच OS 3.0 जो कि एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड है।
इसमें डुअल सेल्फी कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक 20 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 5.5 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में 3,055 एमएएच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस हैं। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।