'खबरी' ऐप से 24 घंटे ऑफलाइन सुनिए समाचार

प्रदीप
Tue, 04 Apr 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
khabri news app for audio news
खबरी

    देश में जैसे-जैसे मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे स्मार्टफोन के इस्तेमाल के तरीके भी बढ़ रहे हैं। इसके लिए रोज नए-नए ऐप बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गूगल प्ले-स्टोर पर एक आया है जिसके जरिए आप 24 घंटे न्यूज सुन सकते हैं। आप चाहें तो न्यूज बुलेटिन को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी सुन सकते हैं।

    इस ऐप का नामkhabriहै जिसके जरिए आप हिन्दी और अंग्रेजी में समाचार सुन सकते हैं। इस ऐप का फायदा ये होगा कि इससे एफएम रेडियो की कमी पूरी हो जाएगी और दूसरी बात ये कि रेडियो का कभी-कभी सिग्नल नहीं मिलता है जिससे दिक्कत होती है लेकिन खबरी के साथ ऐसी कोई परेशानी नहीं है।

    विज्ञापन

    खबरी ऐप के जरिए आप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, प्रौद्योगिकी, खेल और मनोरंजन जगत की सभी मुख्य खबरें आप 24 घंटे सुन सकते हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए खबरी ऐप में ऑटो-प्ले बटन दिया भी दिया गया है जिसकी मदद से आप लगातार बिना किसी परेशानी के अपना काम करते हुए देश-दुनिया की तमाम खबरों को सुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें