भारतीयों ने बनाई शानदार तकनीक, अब कैमरे की नजर से बचना नामुमकिन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Oct 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
A Team of researchers from India developed an AI That identify people by height, clothing color
surveillance

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस धीरे-धीरे हमारी जिंदगी में पैठ बना रहा है। अभी तक हम स्मार्टफोन और स्मार्ट होम में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जल्द ही इसका इस्तेमाल पुलिस लोगों को पहचानने में करने वाली है। भारतीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तैयार किया है जो लोगों को उनके कपड़े, लंबाई और लिंग के आधार पर पहचान करने में सक्षम है। वीडियो में दिख रहे किसी भी इंसान को इस एआई की मदद से पहचाना जा सकता है।

    वैज्ञानिकों ने इस एआई को डीप लर्निंग तकनीक (माइक्रोसॉफ्ट के COCO डाटासेट) की मदद से तैयार किया है। इस एआई को वैज्ञानिकों ने संकल्पक तंत्रिका नेटवर्क (सीएनएन) के जरिए ट्रेंड किया है ताकि किसी भी इंसान को उसकी शक्ल-सूरत के आधार पर पहचाना जा सके।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Diwali with Mi: 1 रुपया में कैसे खरीदें 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन

    इस तकनीक के जरिए जिस इंसान की पहचान करनी है उसकी कुछ जानकारी और फोटो एआई को दिया जाएगा। इसके बाद एमआई उस इंसान की स्टाइल, कपड़े पहनने का ढंग के आधार पर विश्लेषण करेगा और इंसानों की पहचान करेगा। इसका इस्तेमाल अपराधियों को पकड़ने में होगा। इस एमआई को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि इसने 41 लोगों में से 28 लोगों की पहचान कर ली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि कोई इंसान पिछले दो दिनों से गायब हो गया है। ऐसे में उस इलाके में लगे सीसीटीवी से उस इंसान का वीडियो लेकर उसे एआई को दिया जा सकता है और इसके बाद उसकी पहचान हो सकती है, क्योंकि एमआई का इस्तेमाल सर्विलांस में भी होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें