{"_id":"66b050ca6e453527f0008859","slug":"wwe-star-john-cena-talks-about-relishing-indian-food-at-ambani-wedding-last-month-vows-to-come-back-india-soon-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"John Cena: भारतीय खाने के दीवाने हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना, जल्द भारत वापस आने की जताई इच्छा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
John Cena: भारतीय खाने के दीवाने हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना, जल्द भारत वापस आने की जताई इच्छा
Mon, 05 Aug 2024 09:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:41 AM IST
सार
जॉन सीना अनंत-राधिका की शादी में देसी अवतार में दिखे थे। उन्होंने पारंपरिक शेरवानी पहनी थी और सिर पर साफा भी लगाया था। इस दौरान जॉन सीना अपने सिग्नेचर पोज में फोटो खिंचाने से भी नहीं चूके थे।
विज्ञापन
जॉन सीना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के 16 बार के चैंपियन जॉन सीना पिछले महीने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई आए थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा को देखा और देसी खाने का भी लुत्फ उठाया था। जॉन सीना अभी भी उस स्वाद को नहीं भूल सके हैं और उन्होंने भारतीय खाने की जमकर तारीफ की है। जॉन सीना का कहना है कि वह कम समय के लिए भारत आए थे, लेकिन अब जल्द ही यहां वापस आना चाहते हैं।
विज्ञापन
जॉन सीना ने अनंत-राधिका की शादी के दौरान चखे भारतीय भोजन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि उन्हें मसालेदार खाना खाने पर ध्यान देने की जरूरत है। सीना ने कहा, अंबानी की शादी में कई तरह के व्यंजन थे, लेकिन उन्होंने भारतीय खाना और स्ट्रीट फूड भी शानदार रखा था। खाना काफी अच्छा था। मैं काफी कम समय वहां रुका, लेकिन मैं जल्द ही भारत वापस जाना चाहता हूं और कुछ अन्य भारतीय खाने का आनंद लेना चाहता हूं। खाने में मसाला मेरे लिए काफी था, इसलिए जब मैं वापस जाऊंगा तो अपने स्पाइस मीटर को परखने का इंतजार नहीं कर पाऊंगा। मैं जल्द भारत आने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | WWE champion and Hollywood actor John Cena says, "The Ambani wedding had its fair share of cuisine but they also did India food and Indian street food very well. The food was fantastic. I had a short stay which means I would like to go back and try some Indian food. The… pic.twitter.com/20KljH7X0W
— ANI (@ANI) August 5, 2024
देसी अवतार में दिखे थे जॉन सीना
जॉन सीना अनंत-राधिका की शादी में देसी अवतार में दिखे थे। उन्होंने पारंपरिक शेरवानी पहनी थी और सिर पर साफा भी लगाया था। इस दौरान जॉन सीना अपने सिग्नेचर पोज में फोटो खिंचाने से भी नहीं चूके थे। अनंत-राधिका में शादी में जॉन सीना ने काफी लाइम-लाइट लूटी थी।

डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास की घोषणा की थी
जॉन सीना ने पिछले महीने अपने डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर का अंत करने की घोषणा की थी। जॉन सीना अगले साल डब्ल्यूडब्ल्यूई को अलविदा कहेंगे। सीना ने खुलासा किया था कि वह फिलहाल 'मंडे नाइट रॉ' में बने रहने की योजना बना रहे हैं। यह शो जनवरी 2025 में लॉन्च होने जा रहा है। सीना ने 2001 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उसके बाद लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। शुरुआत में उनकी और कर्ट एंगल की फ्यूड काफी चर्चा में रही थी। कर्ट ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 2018 में वह डबल्यूडब्ल्यूई से दूर हो गए और कभी कभी दिखते रहे। उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए इससे किनारा कर लिया। वह रिकॉर्ड 16 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व चैंपियन हैं।