फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon Men Singles Final Live: Carlos Alcaraz vs. Novak Djokovic Wimbledon Tennis Score Updates in Hindi

Wimbledon: अल्काराज ने जोकोविच से छीनी बादशाहत, फाइनल में हराया, विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने

Mon, 17 Jul 2023 12:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Jul 2023 12:31 AM IST
सार

Wimbledon 2023 Men’s Singles Final : अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Wimbledon Men Singles Final Live: Carlos Alcaraz vs. Novak Djokovic Wimbledon Tennis Score Updates in Hindi
कार्लोस अल्काराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। वह विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गए हैं। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया। 20 साल के अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है।
विज्ञापन


यह अल्काराज का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुके हैं। इतना ही नहीं, 2017 के बाद विंबलडन को नया चैंपियन मिला है। 2018, 2019, 2021 और 2022 में जोकोविच ने ही यह खिताब जीता था। वहीं, 2020 में कोरोना की वजह से यह टूर्नामेंट नहीं हो सका था। 2017 में स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर चैंपियन बने थे। इससे पहले शनिवार को चेक गणराज्य की 24 वर्षीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर को 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन महिला सिंगल्स का खिताब जीता था। 
विज्ञापन


अल्काराज ने बनाए ये रिकॉर्ड
  • अल्काराज ने विंबलडन में जोकोविच के लगातार 34 मैच जीतने के रिकॉर्ड पर फुल स्टॉप लगाया। 
  • वह बोरिस बेकर और ब्योर्न बोर्ग के बाद तीसरे सबसे कम उम्र के विंबलडन चैंपियन भी बन गए हैं।
  • ओपन एरा में बेकर और ब्योर्न के बाद अल्काराज 21 साल की उम्र के होने से पहले विंबलडन जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
  • दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले वह पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 2022 में अल्काराज ने यूएस ओपन जीता था।
  • अल्काराज जोकोविक को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हराने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Spain's Carlos Alcaraz with Serbia's Novak Djokovic after winning the final(REUTERS)

हार के बावजूद दिल जीत गए जोकोविच
  • विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर जोकोविच ने लगातार 45 मैच जीते। 1922 में सेंटर कोर्ट की स्थापना के बाद यह किसी खिलाड़ी के जीत का सबसे लंबा सिलसिला है।
  • विंबलडन में जोकोविच ने लगातार 34 मैच जीते हैं। यह ओपन एरा में किसी खिलाड़ी द्वारा तीसरी सबसे ज्यादा जीत है।
  • जोकोविच ने लगातार 27 मेजर मैच (ग्रैंड स्लैम) में जीते। यह ओपन एरा में जीत का तीसरा सबसे लंबा सिलसिला है।

Image

अल्काराज ने दूसरे सेट से की थी जबरदस्त वापसी

Wimbledon Men Singles Final Live: Carlos Alcaraz vs. Novak Djokovic Wimbledon Tennis Score Updates in Hindi
कार्लोस अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया
  • फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में 36 साल के जोकोविच ने 6-1 से जीत हासिल की।
  • इसके बाद दूसरे सेट में अल्काराज ने जबरदस्त वापसी की। यह सेट एक वक्त 6-6 की बराबरी पर पहुंच गया था। फिर टाई-ब्रेकर खेला गया, जिसे अल्काराज ने 8-6 से जीतकर सेट 7-6 से अपने नाम किया।
  • तीसरे सेट में भी 20 साल के स्पैनिश खिलाड़ी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी जोकोविच को 6-1 से हरा दिया।
  • चौथे सेट में जोकोविच ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने नाम किया। सर्बियाई खिलाड़ी ने इसे 6-3 से अपने नाम किया। चौथे सेट में जोकोविच एक वक्त 2-0 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद उन्होंने वापसी की और 6-3 से जीत गए।
  • वहीं, पांचवें और आखिरी सेट में अल्काराज ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया और 6-4 से जीत लिया। उन्होंने मैच के दौरान कई ऐसे शॉट खेले जिसे देखकर फैंस और खुद जोकोविच हैरान रह गए। जोकोविच ने कई शॉट पर अल्काराज की तारीफ भी की।


Wimbledon 2023 final Live score

फेडरर की बराबरी का जोकोविच का सपना रहा अधूरा

Wimbledon Men Singles Final Live: Carlos Alcaraz vs. Novak Djokovic Wimbledon Tennis Score Updates in Hindi
जोकोविच बनाम अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया
अगर जोकोविच फाइनल जीतते तो यह उनका 24वां ग्रैंड स्लैम होता और वह महिला-पुरुष मिलाकर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मार्ग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। साथ ही यह जोकोविच का कुल मिलाकर आठवां और लगातार पांचवां विंबलडन खिताब होता। इन दोनों मामलों में वह फेडरर की बराबरी कर लेते। हालांकि, इनमें से कुछ नहीं हो सका।

तीन बार आमने-सामने आ चुके जोकोविच-अल्काराज

Wimbledon Men Singles Final Live: Carlos Alcaraz vs. Novak Djokovic Wimbledon Tennis Score Updates in Hindi
जोकोविच बनाम अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया
जोकोविच और अल्काराज अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं। एक में जोकोविच और दो में अल्काराज को जीत मिली है। इस फाइनल से पहले दोनों इसी साल पेरिस में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़े थे। तब क्ले कोर्ट पर जोकोविच ने स्पैनिश खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था। उस मैच में अल्काराज चोटिल हो गए थे और उसके बावजूद पूरा मैच खेला था। वहीं, 2022 एटीपी मास्टर्स 1000 मैड्रिड में अल्काराज ने जोकोविच को 6-7, 7-5, 7-6 से शिकस्त दी थी।

विंबलडन 2023 में अल्काराज का सफर
  • पहले राउंड में जेरेमी चार्डी को 6-0, 6-2, 7-5 से हराया।
  • दूसरे राउंड में एलेक्जेंडर मुलर को 6-4, 7-6, 6-3 से हराया।
  • तीसरे राउंड में निकोलस जैरी को 6-3, 6-7, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
  • राउंड ऑफ-16 में मातियो बैरेटनी को 3-6, 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
  • क्वार्टर फाइनल में होल्गर रूने को 7-6, 6-4, 6-4 से हराया।
  • सेमीफाइनल में डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
  • फाइनल में जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया।

Wimbledon Men Singles Final Live: Carlos Alcaraz vs. Novak Djokovic Wimbledon Tennis Score Updates in Hindi
कार्लोस अल्काराज - फोटो : सोशल मीडिया
विंबलडन 2023 में जोकोविच का सफर
  • पहले राउंड में पेड्रो काचिन को 6-3, 6-3, 7-6 से हराया।
  • दूसरे राउंड में जॉर्डन थॉम्पसन को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया।
  • तीसरे राउंड में स्टेन वावरिंका को 6-3, 6-1, 7-6 से शिकस्त दी।
  • राउंड ऑफ-16 में ह्यूबर्ट हुरकाज को 7-6, 7-6, 5-7, 6-4 से हराया।
  • क्वार्टर फाइनल में आंद्रे रुबलेव को 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।
  • सेमीफाइनल में यानिक सिनर को 6-3, 6-4, 7-6 से हराया।
  • फाइनल में अल्काराज से 6-1, 6-7, 1-6, 6-3, 4-6 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed