Wilfried Happio: दौड़ से 20 मिनट पहले हमले में हुआ चोटिल, एक आंख पर पट्टी बांधकर दौड़ा और रिकॉर्ड बना जीती रेस
बाधा दौड़ शुरू होने से 20 मिनट पहले विलफ्रेड हप्पियो अपनी तैयारी कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति के साथ उनका झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में उन्हें चोटट लग गई। हालांकि, यह चोट भी उन्हें रेस जीतने से नहीं रोक पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाधा दौड़ के इस चैंपियन खिलाड़ी ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती है, अगर आप जीतने का और लड़ने का जज्बा रखते हैं।
हप्पियो की रेस का वीडियो
🔥 Minima pour les Mondiaux de Eugene !
— FFAthlétisme (@FFAthletisme) June 25, 2022
🥇 Wilfried Happio (Lille Métropole Athlé) champion de France Elite du 400 m haies en 48''57 !
💪 Cinquième meilleur performeur 🇫🇷 de l'histoire !
💻 Suivez les #CFAthlé en DIRECT sur https://t.co/63xdTVtG50 et @lachainelequipe. pic.twitter.com/s4QTyk50iT
वायरल वीडियो फ्रांस के एक राष्ट्रीय इवेंट का है। इस इवेंट में 400 मीटर बाधा दौड़ शुरू होने से 20 मिनट पहले विलफ्रेड का झगड़ा एक व्यक्ति के साथ हुआ था और उस व्यक्ति ने विलफ्रेड के मुंह में मुक्का मार दिया था। इससे उनकी एक आंख चोटिल हो गई थी। ऐसे में उनका दौड़ से बाहर होना लगभग तय नजर आ रहा था। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। विलफ्रेड ने दौड़ में हिस्सा लिया और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए बाधा दौड़ अपने नाम की। 23 वर्षीय विलफ्रेड ने 48.57 सेकेंड में 400 मीटर बाधा दौड़ पूरी की।
पकड़ा गया हमलावर
प्रतियोगिता पूरी होने के बाद विलफ्रेड पर हमला करने वाले व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। विलफ्रेड के कोच इस घटना पर बहुत नाराज हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसी एथलीट का पूरा करियर खत्म कर सकती है। विलफ्रेड के कोच ओलिवियर वैलेयस के अनुसार वह व्यक्ति बेवजह झगड़ा कर रहा था और उसने हैप्पियो के उपर कूदकर उसके मुंह पर वार किए। हालांकि, हैप्पियो ने कहा कि वो इन सब बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और आगे की तैयारी में जुट गए हैं।