{"_id":"66ba358f0fe13d5ef7035447","slug":"verdict-await-on-vinesh-phogat-appeal-against-disqualification-wrestler-leaves-from-olympic-games-village-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: विनेश फोगाट की अपील पर फैसले का सभी को बेसब्री से इंतजार, पेरिस खेल गांव छोड़ा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: विनेश फोगाट की अपील पर फैसले का सभी को बेसब्री से इंतजार, पेरिस खेल गांव छोड़ा
Mon, 12 Aug 2024 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:47 PM IST
सार
स्वर्ण पदक के मुकाबले में विनेश का सामना अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से था, लेकिन मैच से पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया जिस कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। खेल पंचाट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 13 अगस्त को फैसले सुनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर मंगलवार को खेल पंचाट अपना फैसला सुनाएगा। विनेश पेरिस ओलंपिक में जापान की युई सुसाकी के खिलाफ जीत सहित तीन जीत के साथ महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से था, लेकिन मैच से पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया जिस कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। खेल पंचाट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 13 अगस्त को फैसले सुनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विनेश ने संयुक्त रजत पदक की मांग की
विनेश ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए। लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थीं लेकिन बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह मिली। अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद विनेश ने खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उसके पास खेल जारी रखने की ताकत नहीं है। हालांकि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस 29 वर्षीय पहलवान का समर्थन किया है जो अपने तीसरे ओलंपिक खेलों में भाग ले रही थीं।

पेरिस खेल गांव से निकलीं विनेश
विनेश पेरिस ओलंपिक समाप्त होने के बाद खेल गांव से निकल गई हैं और रिपोर्ट के अनुसार, वह मंगलवार को स्वदेश पहुंचेंगी। विनेश के खेल गांव से निकलने का वीडियो सामने आया है और बताया जा रहा है कि वह पेरिस से सोमवार को भारत के लिए रवाना होंगी और मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

#WATCH | France: Indian wrestler Vinesh Phogat leaves from Olympic Games village in Paris. #ParisOlympics2024 concluded yesterday on August 11. pic.twitter.com/HhowENqjLO
— ANI (@ANI) August 12, 2024
विनेश के समर्थन में आए कई खिलाड़ी
विनेश का समर्थन करने वाली खेल हस्तियों की इस सूची में जापान के ओलंपिक चैंपियन रेई हिगुची भी शामिल हैं जिन्हें तीन साल पहले टोक्यो में इसी तरह अयोग्य ठहराया गया था, लेकिन पेरिस में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा दिग्गज अमेरिकी फ्रीस्टाइल पहलवान जॉर्डन बरोज ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से विनेश को रजत पदक देने की मांग की थी। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी मानना है कि विनेश को कम से कम रजत पदक मिलना चाहिए था। चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और मशहूर हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने भी विनेश का समर्थन किया और देश को खेल में उनके योगदान की याद दिलाई।

विजेंद्र ने विनेश के समर्थन में किया पोस्ट
विनेश पर फैसले की पूर्व संध्या पर 2008 बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी इस पहलवान को अपना समर्थन दिया। विजेंदर ने एक्स पर लिखा, बहन विनेश फोगाट आपके साथ पहले भी थे, अब भी है और आगे भी रहेंगे।

हरीश साल्वे ने की थी विनेश की पैरवी
खेलों के दौरान विवाद के समाधान के लिए विशेष रूप से स्थापित खेल पंचाट की तदर्थ डिवीजन ने शुक्रवार को विनेश की अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील स्वीकार कर ली थी। विनेश की कानूनी टीम में फ्रांसीसी वकील जोएल मोनलुइस, एस्टेले इवानोवा, हैबिन एस्टेले किम और चार्ल्स एमसन हैं जिन्होंने आवेदन दाखिल करने के दौरान उनकी और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की मदद की। उनकी सेवाएं पेरिस बार द्वारा मुहैया कराई गई हैं और वे मामले को निःशुल्क संभाल रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और विदुषपत सिंघानिया को मामले में उनकी मदद के लिए जोड़ा गया है। अगर खेल पंचाट विनेश के पक्ष में फैसला सुनाता है तो उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाएगा।