फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UTT 4: Manika Batra leads Bengaluru Smashers to first win, beat Chennai Lions 8-7

UTT 4: मनिका बत्रा ने दिलाई बेंगलुरु स्मैशर्स को पहली जीत, चेन्नई लायंस को 8-7 से हराया

Fri, 21 Jul 2023 08:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 08:44 AM IST
सार

भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुतीर्था मुखर्जी को हराकर एक बार फिर से अपना दबदबा कायम किया और अपनी टीम बेंगलुरू स्मैशर्स को सीजन की पहली जीत दिलाई।

विज्ञापन
UTT 4: Manika Batra leads Bengaluru Smashers to first win, beat Chennai Lions 8-7
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन में बेंगलुरू की टीम ने पहली जीत हासिल कर ली है। बेंगलुरु की इस जीत में सबसे अहम योगदान रहा भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का। भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुतीर्था मुखर्जी को हराकर एक बार फिर से अपना दबदबा कायम किया और अपनी टीम बेंगलुरू स्मैशर्स को सीजन की पहली जीत दिलाई। मौजूदा चैंपियन चेन्नई लायंस पर 8-7 की जीत के साथ बेंगलुरु स्मैशर्स अब लीग तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
मनिका, जो पिछले मुकाबले में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला से हार गई थीं। उन्होंने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चेन्नई लायंस की पैडलर के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले गेम की धमाकेदार शुरुआत की और अपने शक्तिशाली फोरहैंड से सुतीर्था को चौंका दिया। बाद में मनिका ने अपने सटीक बैकहैंड का भी इस्तेमाल करते हुए गेम को 11-6 के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन

 
दूसरे गेम में सुतीर्था ने जोरदार वापसी की। उन्होंने मैच की शुरुआत में बढ़त ले ली और अपने तेज नेट प्ले और टेबल के दोनों ओर सटीक शॉट्स से मनिका को दबाव में डाल दिया। सुतीर्था ने अपनी हमवतन खिलाड़ी के खिलाफ बढ़त हासिल की और फिर गोल्डन प्वाइंट के जरिए गेम जीत लिया। मनिका ने हालांकि तीसरे गेम में जोरदार वापसी की और अपने अनुभव और पहुंच का पूरा फायदा उठाया। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता ने सुतिर्था को स्थिर नहीं होने दिया और जल्द ही गेम को 11-8 से अपने नाम कर मैच भी जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले अनुभवी अचंता शरत कमल को अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा। किरिल गेरासिमेंको ने पहले गेम में शुरुआती बढ़त ले ली। इसके बाद भारतीय पैडलर ने अपने अनुभव और सटीक बैकहैंड शॉट्स का इस्तेमाल करते हुए गेम में वापसी की और स्कोर को 10-10 पर ला दिया। हालांकि, किरिल ने गोल्डन प्वाइंट के जरिए गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी कजाक पैडलर ने शुरुआत में बढ़त बना ली, लेकिन दो बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता अचंता शरत कमल ने आश्चर्यजनक अंदाज में वापसी की। टॉप क्लास टॉप स्पिन और साइड स्पिन के दम पर मैच 11-7 से अपने नाम किया। तीसरा गेम भी काफी रोमांचक रहा। किरिल ने इसे गोल्डन प्वाइंट के जरिए जीता। 
 
मुकाबले के तीसरे मैच में मनिका और किरिल ने शरत और यांग्जी लियू को 2-1 से हराकर बेंगलुरु की बढ़त 6-3 कर दी। मनिका और किरिल को शुरुआत में तालमेल बिठाकर खेलने में दिक्कत हुई। इसका फायदा उठाकर चेन्नई लायंस की जोड़ी ने पहला गेम 11-6 से जीत लिया, लेकिन बेंगलुरु स्मैशर्स की जोड़ी ने जोरदार वापसी की और दूसरा गेम 11-9 से जीतकर मैच बराबर कर लिया। इसके बाद किरिल और मनिका ने तेज पेस का इस्तेमाल करते हुए इस गेम को 11-7 से अपने नाम कर लिया और अपनी फ्रेंचाइजी की बढ़त को 6-3 तक पहुंचा दिया।
 
भारत के उभरते स्टार जीत चंद्रा वर्ल्ड नंबर 33 बेनेडिक्ट डूडा से 1-2 से हार गए, लेकिन इस मैच के दौरान जीत ने अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय पैडलर ने पहले गेम की शुरुआत बेहद आत्मविश्वास के साथ की और अपनी ऊर्जा और पिनपॉइंट शॉट्स से डूडा को चौंका दिया और पहला गेम 11-9 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, अनुभवी जर्मन पैडलर ने इसके बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आखिरी दो गेम 11-9, 11-7 से जीतकर बेंगलुरु की बढ़त को 7-5 कर दिया।

 
मुकाबले के आखिरी मैच में यांग्जी ने नतालिया बाजोर को 2-1 से हराया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि बेंगलुरु स्मैशर्स ने सीजन 4 की अपनी पहली जीत हासिल कर ली। पुनेरी पलटन शुक्रवार को आगामी मुकाबले में दबंग दिल्ली से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed