{"_id":"66dac392d6417a784f0d4c9f","slug":"us-open-irani-vavsori-get-mixed-doubles-title-pegula-sabalenka-will-compete-in-womens-singles-final-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: इरानी-वावसोरी को मिश्रित युगल का खिताब, पेगुला-सबालेंका में होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
US Open: इरानी-वावसोरी को मिश्रित युगल का खिताब, पेगुला-सबालेंका में होगा फाइनल मुकाबला
Fri, 06 Sep 2024 02:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:25 PM IST
सार
न्यूयॉर्क की 30 वर्षीय छठी वरीयता प्राप्त पेगुला ने करोलिना मुचोवा को 1-6, 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल के एक अन्य सेमीफाइनल में पिछले साल की उपविजेता सबालेंका ने अमेरिका की एम्मा नवारो को 6-3, 7-6 (2) से हराया।
विज्ञापन
सबालेंका और पेगुला
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी ने गुरुवार को टेलर टाउनसेंड और डोनाल्ड यंग को 7-6 (0), 7-5 से हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीता। इटली की अपनी साथी रोबर्टा विंची के साथ महिला युगल में करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाली इरानी का यह अपने करियर का पहला मिश्रित युगल खिताब है। उन्होंने पिछले महीने जैस्मीन पाओलिनी के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता था।
बचपन के मित्र टाउनसेंड और यंग को अमेरिकी ओपन में इस साल वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था। यंग पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे। अमेरिका की जेसिका पेगुला ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना आर्यना सबालेंका से होगा।
न्यूयॉर्क की 30 वर्षीय छठी वरीयता प्राप्त पेगुला ने करोलिना मुचोवा को 1-6, 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल के एक अन्य सेमीफाइनल में पिछले साल की उपविजेता सबालेंका ने अमेरिका की एम्मा नवारो को 6-3, 7-6 (2) से हराया।
विज्ञापन
पेगुला की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें संघर्ष करना पड़ा। मुचोवा ने पहला सेट आसानी से 28 मिनट में जीता। उन्होंने पहले नौ गेम में से आठ में जीत हासिल की और दूसरे सेट में वह 3-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई। पेगुला तब तक लय हासिल कर चुकी थी और उन्होंने इसके बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।