फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2022: Defending Champion Daniil Medvedev Knocked Out by Nick Kyrgios; Coco Gauff Quarter Finals

US Open: यूएस ओपन में उलटफेर, किर्गियोस ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराया, कोको पहली बार क्वार्टर फाइनल में

Mon, 05 Sep 2022 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Sep 2022 08:20 PM IST
सार

फ्रेंच ओपन की उपविजेता कोको गॉफ 13 वर्ष बाद अमेरिका की सबसे युवा खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने फ्लशिंग मीडोज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले 2009 में मेलानी ऑडिन ने 17 वर्ष की उम्र में अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
US Open 2022: Defending Champion Daniil Medvedev Knocked Out by Nick Kyrgios; Coco Gauff Quarter Finals
यूएस ओपन: निक किर्गियोस, डेनिल मेदवेदेव और कोको गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की 18 वर्षीय कोको गॉफ ने पहली बार यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, 23वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने विश्व के नंबर एक और डिफेंडिंग चैंपियन दानिल मेदेवेदेव को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। 12वीं वरीयता प्राप्त कोको ने चीन की झांग शुआई को 7-5, 7-5 से हराया। वह अंतिम आठ में 17वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से भिड़ेंगी। गार्सिया ने अमेरिका की एलिसन रिस्के अमृतराज को 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन की उपविजेता कोको गॉफ 13 वर्ष बाद अमेरिका की सबसे युवा खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने फ्लशिंग मीडोज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले 2009 में मेलानी ऑडिन ने 17 वर्ष की उम्र में अंतिम आठ में जगह बनाई थी। आर्थर ऐश स्टेडियम में कोको पहले सेट में 4-5 से पिछड़ी हुई थीं लेकिन उन्होंने वापसी की। वहीं दूसरे सेट में 3-5 से पिछड़ी हुई थीं। दर्शक कोको का हौसला बढ़ा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोको के पिता कोरी ने कहा- शोरगुल इतना था कि मुझे सिरदर्द होने लगा। हालांकि प्रशंसक उनकी बेटी को जीतते हुए देखना चाहते थे। आखिर वह जीत गई। कोको 2019 में सबसे युवा क्वालिफायर बनीं थीं, जिसने विंबलडन के पहले दौर के मुख्य ड्रॉ में वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराया था और चौथे दौर में जगह बनाई थी। चौथे दौर में वह सिमोना हालेप से 3-6, 3-6 से हार गई थीं। वहीं पिछले महीने कोको महिला युगल डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनीं। वह इतिहास में दूसरी सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी हैं, जो युगल में नंबर वन बनीं।

Let's go Coco': US Open crowd roars approval as Gauff reaches  quarter-finals | Coco Gauff | The Guardian
विज्ञापन

निक ने नंबर एक खिलाड़ी को चौथी बार हराया

रविवार को सबसे बड़ा उलटफेर निक किर्गियोस ने यूएस ओपन के मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदेवेदेव को हराकर किया। दो घंटे 53 मिनट तक चले मैच में निक ने दानिल को 7-6 (11), 3-6, 6-3, 6-2 से हराया। निक की विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मेदवेदेव के खिलाफ यह चौथी जीत है। दोनों खिलाड़ी पांच बार आमने-सामने हुए हैं। इनमें मेदवेदेव सिर्फ एक बार जीत सके हैं। 

मैच के बाद किर्गियोस ने कहा- मुझे खुशी है कि आखिरकार न्यूयॉर्क को अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहा। विंबलडन के उपविजेता 27 वर्षीय किर्गियोस इससे पहले यूएस ओपन में कभी भी तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। वह अंतिम आठ के मैच में 27वीं वरीयता प्राप्त रूस के करेन खचानोव के खिलाफ मंगलवार को भिड़ेंगे। वहीं पुरुष वर्ग में 2022 फ्रेंच ओपन के उपविजेता नॉर्वे के कैस्पर रूड और 2021 विंबलडन के उपविजेता इटली के माटेओ बेरेटिनी से भिड़ेंगे।

Nick Kyrgios Upsets No. 1 Daniil Medvedev at the U.S. Open - The New York  Times

महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के खिलाफ निक का प्रदर्शन

निक किर्गियोस मेदवेदेव ही नहीं इससे पहले नडाल और रोजर फेडरर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी हरा चुके हैं। स्टेफानोस सितसिपास को वह  चार बार हरा चुके हैं, जबकि एक बार हारे हैं। राफेल नडाल के खिलाफ निक ने नौ मैच खेले हैं। इनमें नडाल छह और निक तीन बार जीते हैं। अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ निक का चार जीत और दो हार का रिकॉर्ड है। रोजर फेडरर से वह सात बार भिड़े हैं। इनमें फेडर छह तो निक ने एक बार जीत हासिल की है। वहीं नोवाक जोकोविच को वह दो बार हरा चुके हैं, जबकि एक बार हारे हैं।   

मेदवेदेव का शीर्ष स्थान ले सकते हैं नडाल या अल्कारेज

यूएस ओपन से बाहर होने के बाद दानिल मेदवेदेव एटीपी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान भी खो देंगे। अभी तीसरे स्थान पर मौजूद स्पेन के राफेल नडाल और चौथे नंबर पर स्पेन के ही कार्लोस अल्कारेज के पास दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने का मौका है।

Nick Kyrgios beats top seed Daniil Medvedevat at US Open - CNN

ओंस ने रचा इतिहास, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब की पहली खिलाड़ी

विंबलडन की उपविजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जेबुअर ने 18वीं वरीय रूस की वरोनिका कुदरमेतोवा को 7-6 (1), 6-4 से हराया। यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली ओंस ट्यूनीशिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वह अरब देशों की भी पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यूएस ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाई है। वहीं अफ्रीका की अंतिम महिला अमांडो कोएट्जर थीं, जिन्होंने यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में 1998 में प्रवेश किया था। 

World No. 3 Ons Jabeur 'cannot wait' to team up with Serena Williams in  doubles | Arab News

ओंस इस वर्ष जुलाई में विंबलडन की उपविजेता बनकर भी अरब और अफ्रीका की पहली महिला खिलाड़ी होने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। अंतिम आठ में ओंस का मुकाबला तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराने वाली ऑस्ट्रेलिया की 29 वर्षीय अजला तोमजानोविच से होगा। उन्होंने ल्यूडमिला समसोनोवा को 7-6 (8), 6-1 से शिकस्त दी। अजला अपने तीसरे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed