फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UEFA Womens EURO 2022 England's biggest win in Womens Euro Cup beating Norway by 8-0

UEFA Women's EURO 2022: इंग्लैंड की महिला यूरो कप में सबसे बड़ी जीत, नार्वे को 8-0 से हराया

Tue, 12 Jul 2022 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Jul 2022 11:02 PM IST
सार

महिला और पुरुष यूरो कप के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भी यूरो कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर दर्ज है। 2017 में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 6-0 से हराया था।

विज्ञापन
UEFA Womens EURO 2022 England's biggest win in Womens Euro Cup beating Norway by 8-0
इंग्लैंड बनाम नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की महिलाओं ने यूरो कप में नार्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 8-0 की जीत दर्ज की है। महिला और पुरुष यूरो कप के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भी यूरो कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर दर्ज है। 2017 में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 6-0 से हराया था। वहीं, 2009 में जर्मनी ने इंग्लैंड को 6-2 से हराया था। इतना ही नहीं पहले हाफ में छह गोल करने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन


बेथ मीड ने लगाई हैट्रिक, एलेन व्हाइट ने दागे दो गोल
इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रिया के खिलाफ 1-0 की जीत से की थी। दूसरे मैच में बेथ मीड (34, 38, 81 मिनट) की हैट्रिक और एलेन व्हाइट (29 व 41 मिनट) के दो गोल की मदद से नार्वे को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल की राह लगभग पक्की कर ली है। 28847 दर्शकों की मौजूदगी में इंग्लैंड ने नार्वे पर शुरू से ही दबाव बनाकर खेला। 12वें मिनट में जॉर्जिया स्टेनवे ने पेनाल्टी पर गोल कर इंग्लैंड का खाता खोल दिया। इसके ठीक तीन मिनट बाद लॉरेन हेंप ने गोल किया। एलेन व्हाइट ने 29वें, बेथ मीड 34वें, 38वें और एलेन व्हाइट ने 41वें मिनट में गोल दागकर पहले हाफ की समाप्ति तक इंग्लैंड को 6-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में यूरो कप के इतिहास में आज तक कोई भी टीम इतने गोल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में हुए दो गोल 
पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड ने नार्वे के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। इस हाफ में दो गोल हुए। अलीसो रूसो ने 66वें मिनट में इंग्लैंड के लिए सातवां गोल किया। रूसो के गोल के साथ ही इंग्लैंड की टीम एक मैच में यूरो चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई। वहीं, 81वें मिनट में गोल दागकर बेथ मीड ने अपनी हैट्रिक पूरी की। ग्रुप ए में इंग्लैंड की टीम दो जीत और छह अंक के साथ शीर्ष पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरो कप की सबसे बड़ी जीत
टीम खिलाफ जीत का अंतर साल
इंग्लैंड नॉर्वे 8-0 2022
इंग्लैंड स्कॉटलैंड 6-0 2017
जर्मनी इंग्लैंड 6-2 2009
स्वीडन फिनलैंड 5-0 2013
नार्वे डेनमार्क 5-0 1997
फ्रांस इटली 5-1 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed