फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   The Wrestlers Protest started on Wednesday ended late on Friday, know what happened so far in 10 points

Wrestlers Protest: बुधवार को शुरू हुआ धरना शुक्रवार देर रात खत्म, 10 बिंदुओं में समझें अब तक क्या-क्या हुआ

Sat, 21 Jan 2023 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 10:45 AM IST
सार

बुधवार की सुबह लगभग 30 पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद यह प्रदर्शन लगातार बढ़ता गया। पहलवानों के सामने सरकार तीन दिन तक टिकी रही, लेकिन शुक्रवार देर रात सरकार ने हार मान ली और बृजभूषण सिंह को हटा दिया गया। 
 

विज्ञापन
The Wrestlers Protest started on Wednesday ended late on Friday, know what happened so far in 10 points
प्रदर्शन में बैठे पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का धरना खत्म हो चुका है। भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार के दिन दिल्ली के जंतर-मंतर में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना शुरू किया था और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बृजभूषण ने इस आरोपों को सिरे से खारिज किया और पहलवानों पर आरोप लगा दिए। बृजभूषण के आरोपों का पहलवानों पर कोई असर नहीं पड़ा और प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ ने बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। पहलवान अपनी मांग पर अड़े रहे। अंत में पहलवानों के सामने बृजभूषण के दांव पेंच कमजोर पड़ गए और उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शुरू हुआ प्रदर्शन तीन दिन तक चला शुक्रवार रात पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बात की और बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया और उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए समिति बना दी गई। यहां हम 10 बिंदुओं में समझा रहे हैं कि अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ है...
विज्ञापन

  • बुधवार (18 जनवरी) को बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित करीब 30 पहलवान धरने पर बैठ गए। उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ को भंग करने की मांग की। पहलवानों ने कहा कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच ने खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है।
  • अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सामने सफाई दी। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं लेना चाहते। इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • पहले कुश्ती संघ के सहायक सचिव फिर बबीता फोगाट ने पहलवानों से बात कर पूरा मामला जाना और इसे सुलझाने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। पहलवान अपनी मांग पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रहा। अनुराग ठाकुर और खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन पहलवान किसी के आश्वासन से संतुष्ट नहीं थे।
  • पहलवानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा और उन्हें लगातार समर्थन मिलने लगा। सरकार और खेल मंत्रालय पर दबाव बढ़ा तो बातचीत का सिलसला भी बढ़ा, लेकिन पहलवान अपनी मांग पर अड़े रहे। पहलवानों ने यह भी कहा कि उनके साथ 5-6 लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है और इसे साबित करने के लिए उनके पास सबूत भी हैं। 
  • फोगाट खाप सहित अन्य खाप ने पहलवानों का समर्थन किया। इस बीच अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ बातचीत कर कुश्ती संघ से आरोपों पर 72 घंटे के अंदर जवाब भी मांग लिया। पहलवानों ने मौजूदा कुश्ती संघ को खत्म कर नई व्यवस्था लागू करने की बात कही। विनेश फोगाट, अंशु मलिक और बजरंग पूनिया ने बृजभूषण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात भी पहलवानों के प्रदर्शन में पहुंची, लेकिन पहलवानों ने उन्हें मंच पर नहीं चढ़ने दिया और साफ किया कि उनका प्रदर्शन राजनीति से अलग है। उन्हें किसी राजनेता की जरूरत नहीं है। वह अपने हक के लिए लड़ सकते हैं। वह कुश्ती की भलाई के लिए विरोध कर रहे हैं। 
  • पहलवानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। अब तक मीडिया में इस प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। बृजभूषण सिंह के पुराने विवाद भी सुर्खियों में आ रहे थे। पहलवान को थप्पड़ मारने का उनका वीडियो भी चर्चा में आ गया और उन पर इस्तीफे का दबाव बनने लगा। कई बड़े नेताओं ने उनका इस्तीफा मांग लिया। 
  • इस बीच बृजभूषण सिंह इस्तीफा नहीं देने की बात पर अड़े रहे। उन्होंने पहलवानों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनके समर्थन में दिव्या काकरान ने भी पहलवानों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए। हालांकि, पहलवान भी बृजभूषण सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे और साफ कर दिया कि जब तक बृजभूषण इस्तीफा नहीं देंगे तब तक धरना खत्म नहीं होगा। पहलवानों ने भारतीय ओलंपिक संघ को भी इस मामले में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
  • पहलवानों ने यह भी कहा कि अगर 20 जनवरी तक बृजभूषण इस्तीफा नहीं देते हैं तो पहलवान उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे और उन्हें जेल के पीछे भिजवाएंगे। तीसरे दिन बैठकें और चर्चाएं चलती रहीं, लेकिन पूरे दिन कोई नतीजा नहीं आया। पहलवानों ने अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दिन भी मुलाकात की थी, लेकिन कोई बयान नहीं दिया था। तीसरे दिन देर रात तक चली बैठक के बाद बृजभूषण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। जांच पूरी होने तक वह संघ के काम में दखलअंदाजी नहीं करेंगे। बृजभूषण के हटने के साथ ही पहलवानों ने इस्तीफा वापस ले लिया। 
  • कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटने के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा कि वह विदेश नहीं भागेंगे। उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। वहीं, बृजभूषण पर लगे आरोपों की जांच के लिए ओलंपिक संघ ने भी समिति बना दी है। अगर समिति की जांच में बृजभूषण पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उनका जेल जाना तय है। इस प्रदर्शन का असर आगामी चुनाव में भी दिखेगा, जिसमें बृजभूषण के बेटे का जीतना तय माना जा रहा था, लेकिन तीन दिन के प्रदर्शन ने हालात बदल दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed