{"_id":"4796bc4a32d0af66d40d31f5848a2987","slug":"the-indian-men-s-team-lost-the-women-s-team-played-a-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरुष टीम ने ड्रॉ खेला, महिला टीम हारी ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारतीय पुरुष टीम ने ड्रॉ खेला, महिला टीम हारी
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरूष टीम को 41वें शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में यहां अर्जेंटीना ने सभी चार बोर्ड पर बराबरी पर रोका जबकि महिला टीम को उक्रेन के हाथों 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।
शानदार फार्म में चल रहे एसपी सेतुरमन ने दूसरे बोर्ड पर सैंड्रो मारेको के खिलाफ जीत की स्थिति में होने के बावजूद बाजी ड्रॉ खेली।
परिमार्जन नेगी ने शीर्ष बोर्ड पर फर्नांडो पेराल्टा के साथ अंक बांटे। उनके अलावा कृष्णन शशिकिरण ने रूबेन फेलगर और बी अधिबान ने डियगो फ्लोरेस के साथ अपनी बाजियां ड्रॉ खेली। इस ड्रॉ के बावजूद भारत की स्थिति पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। अब केवल दो दौर के मुकाबले होने बाकी हैं तब भारत के 13 अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज चीन और फ्रांस से दो अंक पीछे हैं।
10वें दौर में चीन और फ्रांस आमने-सामने होंगे। इन दो शीर्ष टीमों के बाद उक्रेन, बुल्गारिया, हंगरी, अजरबेजान और रोमानिया का नंबर आता है जिनके समान 14 अंक है। महिलाओं के वर्ग में पांचवीं वरीय भारतीय टीम उक्रेन से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है।
विज्ञापन
डी हरिका, मैरी एन गोम्स और पदमिनी राउत ने अपने मुकाबले ड्रॉ कराए लेकिन तानिया सचदेव दूसरे बोर्ड में मारिया मुजीचुक से हार गई।