फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis : Spain`s tennis star Rafael Nadal confirms he will miss Wimbledon to prepare for Paris Olympics

Paris Olympics : नडाल ने विंबलडन में नहीं खेलने का किया एलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला, जानें

Thu, 13 Jun 2024 07:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jun 2024 07:35 PM IST
सार

विंबलडन एक से 14 जुलाई तक चलेगा। ओलंपिक के दौरान 27 जुलाई से रोलां गैरो पर टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह फ्रेंच ओपन का आयोजन स्थल है जहां नडाल ने रिकॉर्ड 14 खिताब जीते हैं।

विज्ञापन
Tennis : Spain`s tennis star Rafael Nadal confirms he will miss Wimbledon to prepare for Paris Olympics
राफेल नडाल - फोटो : instagram

विस्तार

स्पेन के राफेल नडाल ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में नहीं खेलने का एलान किया है। 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने कहा कि वह ऑल इंग्लैंड क्लब के लिए घास के कोर्ट पर खेलने और फिर क्ले पर वापस आने की बजाय सिर्फ क्ले कोर्ट पर ही खेलना चाहते हैं। नडाल के अनुसार, वह स्वीडन के बस्ताद में क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में भाग लेकर पेरिस ओलंपिक की तैयारी करेंगे। नडाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये इस बात की घोषणा की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में नडाल-अल्काराज की जोड़ी डबल्स में खेलेगी
नडाल और युवा सनसनी कार्लोस अल्कारेज पेरिस ओलंपिक में जोड़ी बनाकर स्पेन के लिए पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे। स्पेनिश टेनिस फेडरेशन बुधवार को घोषणा की थी कि नडाल-अल्काराज ओलंपिक में डबल्स में खेलेंगे। अल्काराज को नडाल का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। नडाल उनके बचपन के हीरो रहे हैं। नडाल न सिर्फ 22 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं बल्कि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने सिंगल्स वर्ग का स्वर्ण और 2016 के रियो ओलंपिक में मार्क लोपेज के साथ मिलकर डबल्स का स्वर्ण जीता था। स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने रविवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर फ्रेंच ओपन का एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। अल्काराज ने यह मुकाबला 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से अपने नाम किया। साल 2022 से अल्काराज ने प्रत्येक वर्ष एक ग्रैंडस्लैम की ट्रॉफी जीती है।
विज्ञापन

विंबलडन एक जुलाई से होगा शुरू
विंबलडन एक से 14 जुलाई तक चलेगा। ओलंपिक के दौरान 27 जुलाई से रोलां गैरो पर टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह फ्रेंच ओपन का आयोजन स्थल है जहां नडाल ने रिकॉर्ड 14 खिताब जीते हैं। नडाल ने एक बयान में कहा, हमारा मानना है कि मेरे शरीर के लिए सबसे अच्छा यही है कि मैं सतह नहीं बदलूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed