{"_id":"5c01934cbdec2241a322fc33","slug":"supriya-and-ritu-win-long-jump","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक व एथलेटिक प्रतियोगिताओं का हुआ समापन, कूद में आगे रहीं ऋतु और सुप्रिया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
सांस्कृतिक व एथलेटिक प्रतियोगिताओं का हुआ समापन, कूद में आगे रहीं ऋतु और सुप्रिया
jhansi
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
long jump athletics
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड स्थित वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सांस्कृतिक व एथलेटिक प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समापन के अवसर पर हुई ऊंची कूद में ऋतु व लंबी कूद में सुप्रिया पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में सुप्रिया ने पहला, निशा ने दूसरा व अंकिता ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में चिंकी ने पहला, अंकिता ने दूसरा व शालू ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में शिवानी ने पहला, चिंकी ने दूसरा व साहिबा ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर में शिवानी पहले स्थान पर, चिंकी दूसरे व वंदना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जैवलिन थ्रो में अनामिका ने पहला, इशरत ने दूसरा व दीपशिखा ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में सुप्रिया ने पहला, नीतू ने दूसरा व उपासना ने तीसरा स्थान पाया। डिस्क थ्रो में नीतू ने पहला, सुप्रिया ने दूसरा व नीलम ने तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में रितु ने पहला, साहिबा ने दूसरा व वागीशा ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में सुप्रिया ने पहला, रितु ने दूसरा व हिमांशी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
एकल गीत में सुप्रिया ने पहला, गरिमा ने दूसरा व स्वाति ने तीसरा स्थान पाया। एकल नृत्य में नैंसी ने पहला, शिवांगी ने दूसरा व शिखा ने तीसरा स्थान पाया। समूह गान में सुप्रिया एंड ग्रुप पहले व चांदनी एंड ग्रुप दूसरे स्थान पर रही। समृह नृत्य में सोनम एंड ग्रुप ने पहला व शिवांगी एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान पाया। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य एलएस यादव की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रश्मि शुक्ला, राजकुमार, कपिल गोस्वामी, प्रणव त्रिपाठी मौजूद रहीं।