फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sports news Cricket player gave victory to Kalika Club taking four wickets in four overs

क्रिकेट: चार ओवर में चार विकेट लेकर राकेश ने कालिका क्लब को दिलाई जीत, पढ़ें वाराणसी की खेल की खबरें

Thu, 22 May 2025 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 May 2025 05:10 PM IST
सार

वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जिले के बाहर जाकर भी यहां के खिलाड़ी खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
sports news Cricket player gave victory to Kalika Club taking four wickets in four overs
खिलाड़ी को ट्राॅफी देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: महामना पंडित मदन मोहन मालवीय स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल में वाराणसी ज्वैल्स लिट्सा लॉयन और कालिका चौबे क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें कालिका टीम ने जीतकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लिट्सा लॉयन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 126 रन ही बना सकी। कालिका टीम के गेंदबाज राकेश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि गोविंद ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालिका टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 17 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिवारी ने 55 रन और सिद्धांत ने 35 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बॉयज क्लब मुगलसराय और कालिका चौबे क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि अनंत कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय प्रमुख केंद्रीय बुनकर प्रकोष्ठ, सहकार भारती ने ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग के मनोचिकित्सक प्रो. डॉ. जेएस त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के मनोविज्ञान के बारे में जानकारी दी भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय संयोजक, राजीव झा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। 

sports news Cricket player gave victory to Kalika Club taking four wickets in four overs
योग करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

15 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और आगामी जिला योगासन प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत, बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परमानंदपुर में  बुधवार को 15 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में 40 बालक-बालिकाएं प्रतिदिन दो घंटे डॉ. आशा सिंह की देखरेख में योग का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर में प्रतिभागियों को 10 प्रमुख योगासनों का अभ्यास कराया जाएगा। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, शलभासन, भुजंगासन, अधोमुख श्वानासन और शवासन शामिल हैं। 

एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में दिखेगा नीलू का जोर
पांच से 9 मई तक चेन्नई में होने वाली एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में 53 साल की डाॅ. नीलू मिश्रा लंबी कूद और ऊंची कूद में भाग लेंगी। उनका चयन भारतीय मास्टर्स एथलेटिक्स टीम में हुआ है। नीलू 50 प्लस आयु वर्ग में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। इसी साल मार्च में राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 50 प्लस आयु वर्ग में डॉ. नीलू ने लंबी कूद में रजत और ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। 

खिलाड़ियों के लिए लगा आधार शिविर
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हॉकी वाराणसी की पहल पर डाक विभाग ने विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में पांच दिवसीय विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया। बुधवार से शुरू शिविर 25 मई तक चलेगा।

हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि शिविर का लाभ किसी भी खेल के बालक या बालिका उठा सकते हैं। खिलाड़ियों के अतिरिक्त, विद्यार्थी भी अपने आधार कार्ड बनवा सकते हैं या सुधार करवा सकते हैं। भारतीय डाक विभाग की ओर से शिविर में आधार कार्ड में संशोधन भी किया जाएगा। पहले दिन 100 खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। 

हरी बंधू इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप शुरू
हरी बंधू इंटरनेशनल स्कूल में एडवेंचर पैराडाइस समर कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। पांच दिवसीय इस समर कैंप का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन डॉ. एसएन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर जीवन के विविध अनुभवों से जोड़ना है। 

समर कैंप बच्चों को सीखने, सोचने और व्यक्तित्व निर्माण का खुला मंच देता है। विद्यालय की निदेशक शशिवाला यादव ने बताया कि समर कैंप में पेंटिंग, संगीत, नृत्य, योग, आउटडोर खेल, कहानी लेखन, व्यक्तित्व विकास सत्र और प्रकृति भ्रमण जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रधानाचार्या जया सिंह ने बताया कि यह समर कैंप बच्चों को अकादमिक पढ़ाई से अलग नवाचार प्रदान करेगा।

डॉ. शशिकांत सिंह महाविद्यालय में छात्रों को मिला टैबलेट 
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज वरियासनपुर में पीजी के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरियासनपुर के प्रधान रूप बव्बू यादव और मंगरू राजभर ने छात्रों को टैबलेट प्रदान किए।

डॉ. रितेश श्रीवास्तव और अनिल कुमार यादव ने कार्यक्रम का संयोजन किया। संचालन डॉ. अखिलेश सिंह यादव ने किया। इस मौके पर चिरईगांव के खंड विकास अधिकारी, पर्यवेक्षण नोडल अधिकारी दुर्गा प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

डालिम्स सनबीम में मेधावी छात्रों का हुआ अभिनंदन
डालिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल्स रोहनिया में आयोजित अचीवर्स सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डालिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, निदेशक पूजा मधोक और अतिरिक्त निदेशक माहिर मधोक ने किया।

प्राचार्य गुरमीत कौर ने बताया कि कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 99% रहा। विद्यालय की टॉपर यशस्वी राय (मानविकी संकाय) ने 99% अंकों के साथ न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि राज्य के शीर्ष 10 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई। संस्था के अध्यक्ष ने छात्रों को निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित किया।

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह समाप्त
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को उनके नेतृत्व क्षमता, निष्ठा और अनुशासन के आधार पर चुना गया। सेक्रेटरी, हेड बॉय, हेड गर्ल, कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हुआ।

मुख्य अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह रहे। संस्था के सचिव राहुल सिंह और निदेशक डॉ. वंदना सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थी परिषद में काउंसिल सेक्रेटरी कनिष्का सिंह, हेड बॉय आलोक चतुर्वेदी, हेड गर्ल अदिति चौबे सहित अन्य सदस्य चुने गए। प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने पूरी काउंसिल को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed