{"_id":"005d30a2-2067-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"sports-ministry-has-issued-notices-to-fmmci","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय ने जारी किया मोटर स्पोर्ट फेडरेशन को नोटिस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खेल मंत्रालय ने जारी किया मोटर स्पोर्ट फेडरेशन को नोटिस
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में मछुआरों को मारे जाने के विरोध में फेरारी कार पर इटली नेवी का झंडा लगाए जाने के मामले में खेल मंत्रालय भी कूद पड़ा है। मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए की इस मामले में किसी तरह से भारतीयों की न भावनाएं आहत हों और न ही इसे राजनीतिक रंग दिया जाए। इसके बाद एफएससीआई के अध्यक्ष विक्की चंडोक ने फेरारी के टीम प्रिंसिपल स्टीफेनो डोमेनिकाली से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद टीम फेरारी ने अपने रवैये में थोड़ झुकाव लाते हुए एफएमएससीआई के साथ मिलकर आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में विक्की चंडोक ने कहा कि खेल मंत्रालय की ओर से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने स्टीफेनो से बात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एफएमएससीआई मोटर स्पोर्ट में राजनीति का विरोध करती है। लेकिन स्टीफेनो ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह भारतीय उच्चाधिकारियों की भावनाओं का ख्याल रखते हैं कि उनका इस मामले को राजनीतिक रंग देने का कोई उद्देश्य नहीं है। यह काम सिर्फ अपने एक अच्छे दोस्त को समर्थन देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन