फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shooting World Cup Mehuli ghosh Tushar Mane won the second gold for India mens trap team won the silver medal

Shooting World Cup: मेहुली-तुषार ने शूटिंग विश्व कप में भारत के लिए जीता दूसरा स्वर्ण, पुरुष ट्रैप टीम ने जीता रजत पदक

Wed, 13 Jul 2022 09:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Jul 2022 09:56 PM IST
सार

सीनियर स्तर पर तुषार माने ने पहली बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है, जबकि उनकी जोड़ीदार मेहुली ने दूसरी बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने काठमांडू में 2019 में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
Shooting World Cup Mehuli ghosh Tushar Mane won the second gold for India  mens trap team won the silver medal
मेहुल घोष, तुषार माने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेहुली घोष और शाहू तुषार माने की मिश्रित टीम ने आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में बुधवार को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस विश्व कप में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल के एकल में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, पृथ्वीराज तोंदियामान, विवान कपूर और भोवनीश मेंदीरत्ता की पुरुष ट्रैप टीम ने भारत के लिए रजत पदक जीता। 

विज्ञापन


फाइनल में पुरुष ट्रैप टीम स्लोवाकिया से 2-6 से हार गई। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में पलक और शिवा नरवाल ने कांस्य पदक जीता। मेहुली और तुषार ने फाइनल में अंगरी के एस्ज्टर मेस्जरोस और इस्तवान पेन की जोड़ी को 17-13 से हराया। 10 मीटर एयर राइफल में तीसरा और चौथा स्थान इस्राइल और चेक गणराज्य को मिला।
विज्ञापन


तुषार का पहला स्वर्ण पदक
सीनियर स्तर पर तुषार माने ने पहली बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है, जबकि उनकी जोड़ीदार मेहुली ने दूसरी बार भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने काठमांडू में 2019 में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलक-शिवा ने कजाखस्तान की जोड़ी को हराया
मिश्रित एयर पिस्टर स्पर्धा के कांस्य पदक के लिए हुए मैच में भारत की पलक और शिवा की जोड़ी ने कजाखस्तान के इरिना लोक्तियोनोवा और वेलेरी रखमीजान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से हराया।


दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत 
दक्षिण कोरिया के चांगवोन में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में भारत अब तक दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। इसके साथ ही पदक तालिका में वह सर्बिया (तीन स्वर्ण) के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है। चीन भी दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर भारत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed