फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shashank and Pooja won gold for UP prone position in Shooting other sports news from Varanasi

शूटिंग: शशांक और पूजा ने 50 मीटर प्रोन पोजिशन में UP को दिलाया GOLD, पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Sun, 30 Mar 2025 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने जिले के बाहर भी जाकर अपना शानदार प्रदर्शन किया। अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। दर्शकों और अतिथियों ने उनका मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन
Shashank and Pooja won gold for UP prone position in Shooting other sports news from Varanasi
शंशाक त्रिपाठी ने किया शानदार प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News: मध्य प्रदेश के इंदौर में खेली गई अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में काशी के दो शूटरों ने स्वर्णिम निशाना लगाया है। पुरुष वर्ग में शशांक त्रिपाठी और महिला वर्ग में और पूजा वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है। 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता 24 से 29 मार्च तक हुई। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते। शशांक ने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन में 600 में से 593 अंक प्राप्त कर यूपी को स्वर्ण दिलाया। काशी की पूजा वर्मा ने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजीशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इंदौर मध्य प्रदेश में सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स (सीइसडब्लूटी) के रेवती शूटिंग रेंज में मुकाबले हुए। 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में शशांक ने यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व कर पदक जीता था। सिगरा निवासी और प्रयागराज में तैनात आरक्षी शशांक त्रिपाठी कुशल खिलाड़ी हैं। वे कैंटोनमेंट के शूटिंग रेंज पर रोज पांच घंटे अभ्यास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shashank and Pooja won gold for UP prone position in Shooting other sports news from Varanasi
स्वर्ण पदक जीतने वाली पूजा। - फोटो : अमर उजाला

निशानेबाजी के लिए पूजा सिखाती थी स्कूटी
निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूजा वर्मा ने काफी संघर्ष के बाद मुकाम हासिल किया है। पूजा ने निशानेबाजी सीखने के लिए महिलाओं को स्कूटी सिखाने के अलावा समारोहों में महिलाओं को मेहंदी लगाती थीं। माता-पिता भेलूपुर में माले की दुकान लगाते थे। फिलहाल पूजा वर्मा प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात हैं। 

बालिका रग्बी में बनारस की टीम चैंपियन
वाराणसी की बालिका रग्बी फुटबॉल टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन कर मेजबान लखनऊ को 20-0 अंक से पराजित कर यूपी स्टेट अंडर 12 रग्बी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। 

लखनऊ विश्विद्यालय के शिवाजी ग्राउंड में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मुकाबले में वाराणसी की रोशनी राजभर, सृष्टि पटेल, प्रियांशी सिंह और खुशी पटेल की चौकड़ी ने लखनऊ की डिफेंस लाइन को बहुत परेशान किया। चारों ने एक एक ट्राई लगाया। एक ट्राई पांच अंक के बराबर होता है। बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परमानंदपुर डॉक्टर आशा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। 

Shashank and Pooja won gold for UP prone position in Shooting other sports news from Varanasi
सम्मान लेते हुए गाैरी पाठक। - फोटो : अमर उजाला

कराटे : वाराणसी की गौरी ने जीता सिल्वर
हैदराबाद में 26 से 29 मार्च तक केआईओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की गौरी पाठक ने सिल्वर मेडल जीतकर वाराणसी का मान बढ़ाया है। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह ने गौरी पाठक को मेडल दिया। 

गौरी का चयन 55 किलो भार वर्ग में इंडिविजुअल कुमिते में हुआ था। गौरी सीआरपीएफ में सेवाएं दे रही हैं। सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह ने बाया कि उपलब्धि पर मानव अकादमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव सेंसेई किसलय मानव, श्वेत प्रकाश यादव, निकेता श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश ने बधाई दी है। 

बैडमिंटन में निखिल जीते
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव लिब फेस्ट का समापन शनिवार को हुआ। बैडमिंटन के पुरुष एकल में निखिल ने 23-25 से मुकाबला जीत लिया। पुरुष युगल में सतेंद्र कुमार वर्मा और शिवम की जोड़ी ने एमलिब द्वितीय वर्ष की टीम को 21-11, 19-21, और 21-12 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। 

महिला एकल में चित्रा ने लवीना को 15-17 से हराकर खिताब जीता। शतरंज में एमलिब प्रथम वर्ष के आदित्य भट्टाचार्य और स्कॉलर ग्रुप के श्रवण के बीच मुकाबला हुआ। आदित्य भट्टाचार्य ने बाजी मारी। वहीं, पीएनयू क्लब में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया वाराणसी शाखा की ओर से बैडमिंटन खेला गया। पुरुष वर्ग के एकल और युगल में आशुतोष पोद्दार को दोहरी सफलता मिली। 

Shashank and Pooja won gold for UP prone position in Shooting other sports news from Varanasi
राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

स्कूली खेलों के 48 पदक विजेताओं का सम्मान
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के 48 पदक विजेता बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का सम्मान शनिवार को रामनगर के पीएन कॉलेज में हुआ। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने की। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक हॉकी और कुराश में जीते। 

सबसे अधिक पदक विकास इंटर कॉलेज के नाम रहा। व्यायाम शिक्षक राजेश मौर्या ने बताया कि कॉलेज के खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते। संचालन विवेक कुमार सिंह, धन्यवाद प्रभास झा ने किया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. आनंद प्रभा सिंह, निशा यादव मौजूद रहे। 

Shashank and Pooja won gold for UP prone position in Shooting other sports news from Varanasi
सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

प्रिंस के निर्णायक गोल से सेमीफाइनल में पैंथर क्लब
हॉकी वाराणसी की ओर से शनिवार सुबह परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में पैंथर क्लब की टीम ने लगातार दो मुकाबले जीते। जिलास्तरीय अंडर-12 बालक हॉकी के लीग दौर में मिड फिल्डर प्रिंस के निर्णायक गोल से पैंथर क्लब ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में पैंथर क्लब ने जूपिटर क्लब को 2-1 से पराजित किया। 11वें मिनट में आदर्श गुप्ता ने एकल प्रयास से गोल कर जुपिटर को बढ़त दिलाई। 

दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में आयुष प्रजापति ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 24वें मिनट में प्रिंस ने गोल कर पैंथर क्लब को 2-1 से आगे कर दिया। इसी स्कोर पर मैच खत्म हुआ। 

दूसरे मैच में टाइगर क्लब ने विकास क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में पैंथर क्लब ने विकास क्लब को कड़े मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। जावेद, राजेश, प्रशांत और सुनील निर्णायक थे। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खेल शुरू कराया। संचालन केबी रावत, धन्यवाद सचिव इदरीश अहमद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed