{"_id":"35a25a88-a84a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rana-sharma-in-contention-for-bronze-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक से चूके सुनील और गौरव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पदक से चूके सुनील और गौरव
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार से शुरू हुए सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन भारत को निराशा हाथ लगी और उसके कोई भी पहलवान पदक नहीं जीत सके।
विज्ञापन
सुनील कुमार राना और गौरव शर्मा ने हालांकि ग्रीको रोमन वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले तक पहुंचकर कुछ उम्मीदें जगाई थीं लेकिन दिन के अंत तक यह उम्मीद भी धूमिल हो गई।
66 किलो वर्ग में राना को बेहद करीबी मुकाबले में रेपचेज में कजाखस्तान के येरबोल कोनिरोतोव ने 0-1, 1-0, 0-1 से हराया। पहला राउंड गंवाने के बाद दूसरे राउंड में राना ने कजाख पहलवान को पटकनी देकर स्कोर बराबर कर दिया।
विज्ञापन
टाईब्रेकर में राना टॉस जीतने में भी कामयाब रहे लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके और पदक से चूक गए। कांस्य पदक के एक दूसरे मुकाबले में गौरव शर्मा कोरिया के चूल यून के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सके और दो मिनट में ही 0-6, 0-7 से जैसे समर्पण कर दिया। गौरव क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद रेपचेज के जरिये कांस्य पदक मुकाबले तक पहुंचे थे।
विज्ञापन