फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   President Cup: Indian star shooter Rahi Sarnobat wins silver in 25m pistol despite experiencing weapon

प्रेसिडेंट कप: मनु ने स्वर्ण और राही ने सिल्वर पर साधा निशाना, सरनोबत ने पिस्टल में खराबी के बावजूद जीता मेडल

Tue, 09 Nov 2021 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Nov 2021 04:37 PM IST
सार

भारत की इस स्टार शूटर ने फाइनल में 31 का स्कोर बनाया। पिस्टल में खराबी के कारण आखिरी दो सीरीज में उन्होंने कुछ शॉट मिस भी किए।

विज्ञापन
President Cup: Indian star shooter Rahi Sarnobat wins silver in 25m pistol despite experiencing weapon
राही सरनोबत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत ने प्रेसिडेंट्स कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पिस्टल खराब होने के बावजूद रजत पदक जीता।  युवा निशानेबाज मनु भाकर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सोने पर निशाना साधा।

विज्ञापन


भारत की अनुभवी निशानेबाज राही ने फाइनल में 31 अंक जुटाए। अंतिम दो सीरीज में पिस्टल में खराबी के कारण उन्होंने कुछ अहम अंक गंवाए। पिस्टल में समस्या आने से पहले राही शानदार प्रदर्शन कर रही थी। फाइनल के अंतिम चरण में उन्होंने लगातार तीन सही निशाने लगाए थे। 
विज्ञापन


मनु भाकर छठे स्थान पर रही। जर्मनी की वेनेकैंप ने 33 अंकों के साथ स्वर्ण और फ्रांस की माथिल्डे लामोले (27 अंक) ने कांस्य पदक जीता। मनु ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में तुर्की के ओजगुर वार्लिक के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और तुर्की की जोड़ी ने चीन की शियाओ और एस्टोनिया के पीटर ओलेस्क की जोड़ी को 9-7 से हराया। मनु का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने ईरान के ओलंपिक चैंपियन जावेद फोरोगी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी खिताब जीता था। भारत ने कुल पांच पदक जीते। सौरभ ने रजत और अभिषेक ने कांसा जीता था। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed