{"_id":"618a56545d1e9c5d282aad3c","slug":"president-cup-indian-star-shooter-rahi-sarnobat-wins-silver-in-25m-pistol-despite-experiencing-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसिडेंट कप: मनु ने स्वर्ण और राही ने सिल्वर पर साधा निशाना, सरनोबत ने पिस्टल में खराबी के बावजूद जीता मेडल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
प्रेसिडेंट कप: मनु ने स्वर्ण और राही ने सिल्वर पर साधा निशाना, सरनोबत ने पिस्टल में खराबी के बावजूद जीता मेडल
Tue, 09 Nov 2021 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Nov 2021 04:37 PM IST
सार
भारत की इस स्टार शूटर ने फाइनल में 31 का स्कोर बनाया। पिस्टल में खराबी के कारण आखिरी दो सीरीज में उन्होंने कुछ शॉट मिस भी किए।
विज्ञापन
राही सरनोबत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत ने प्रेसिडेंट्स कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पिस्टल खराब होने के बावजूद रजत पदक जीता। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सोने पर निशाना साधा।
विज्ञापन
भारत की अनुभवी निशानेबाज राही ने फाइनल में 31 अंक जुटाए। अंतिम दो सीरीज में पिस्टल में खराबी के कारण उन्होंने कुछ अहम अंक गंवाए। पिस्टल में समस्या आने से पहले राही शानदार प्रदर्शन कर रही थी। फाइनल के अंतिम चरण में उन्होंने लगातार तीन सही निशाने लगाए थे।
विज्ञापन
मनु भाकर छठे स्थान पर रही। जर्मनी की वेनेकैंप ने 33 अंकों के साथ स्वर्ण और फ्रांस की माथिल्डे लामोले (27 अंक) ने कांस्य पदक जीता। मनु ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में तुर्की के ओजगुर वार्लिक के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
भारत और तुर्की की जोड़ी ने चीन की शियाओ और एस्टोनिया के पीटर ओलेस्क की जोड़ी को 9-7 से हराया। मनु का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने ईरान के ओलंपिक चैंपियन जावेद फोरोगी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी खिताब जीता था। भारत ने कुल पांच पदक जीते। सौरभ ने रजत और अभिषेक ने कांसा जीता था। एजेंसी