फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi-D Gukesh: PM Modi met Indian Grandmaster D Gukesh, congratulated him on becoming world chess champion

PM Modi-D Gukesh: पीएम मोदी ने की भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मुलाकात, विश्व शतरंज विजेता बनने पर बधाई दी

Sat, 28 Dec 2024 07:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Dec 2024 07:37 PM IST
सार

इसी महीने गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लिरेन को हराकर वह सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
PM Modi-D Gukesh: PM Modi met Indian Grandmaster D Gukesh, congratulated him on becoming world chess champion
गुकेश और पीएम मोदी - फोटो : @narendramodi

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मुलाकात की और उन्हें विश्व शतंरज चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए बधाई दी। इस दौरान गुकेश के माता-पिता भी मौजूद रहे। बता दें कि, इसी महीने गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लिरेन को हराकर वह सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

PM Modi-D Gukesh: PM Modi met Indian Grandmaster D Gukesh, congratulated him on becoming world chess champion
गुकेश और पीएम मोदी - फोटो : @narendramodi
गुकेश से मिले पीएम मोदी
पीएम आवास में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा - शतरंज चैंपियन और भारत के गौरव डी गुकेश के साथ शानदार बातचीत हुई। मैं पिछले कुछ सालों से उनके साथ निकटता से बातचीत कर रहा हूं, और उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण। उनका आत्मविश्वास वाकई प्रेरणादायक है। दरअसल, मुझे कुछ साल पहले उनका एक वीडियो याद है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनेंगे - एक भविष्यवाणी जो अब उनके अपने प्रयासों की बदौलत सच साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi-D Gukesh: PM Modi met Indian Grandmaster D Gukesh, congratulated him on becoming world chess champion
पीएम मोदी ने गुकेश और उनके माता-पिता से मुलाकात की - फोटो : @narendramodi
गुकेश के माता-पिता से भी मिले पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने गुकेश से माता-पिता से भी चर्चा की। उन्होंने कहा-हर एथलीट की सफलता में उसके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। मैंने गुकेश के माता-पिता की सराहना की कि उन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में उसका साथ दिया। उनका समर्पण उन युवा उम्मीदवारों के अनगिनत माता-पिता को प्रेरित करेगा जो खेल को करियर के रूप में अपनाने का सपना देखते हैं।
विज्ञापन

PM Modi-D Gukesh: PM Modi met Indian Grandmaster D Gukesh, congratulated him on becoming world chess champion
गुकेश और पीएम मोदी - फोटो : @narendramodi
गुकेश ने पीएम को दिया खास तोहफा
इस मुलाकात के दौरान गुकेश ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया। उन्होंने पीएम को शतरंज की बिसात भेंट की। पीएम ने आगे लिखा - मुझे गुकेश से उस खेल की असली शतरंज की बिसात पाकर भी बहुत खुशी हुई, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। शतरंज की बिसात, जिस पर उनके और डिंग लिरेन दोनों के हस्ताक्षर हैं, एक अनमोल स्मृति है।

PM Modi-D Gukesh: PM Modi met Indian Grandmaster D Gukesh, congratulated him on becoming world chess champion
गुकेश - फोटो : PTI
लिरेन को हराकर बने विजेता
6.5 अंको के साथ खेल की शुरुआत हुई थी। अंतिम मैच भी ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा था कि तभी लिरेन की एक गलती उनके लिए भारी पड़ गई और गुकेश को जीत दिला गई। भारतीय युवा स्टार ने लिरेन को 7.5-6-5 से हराकर विश्व खिताब अपने नाम किया। निर्णायक 14वीं बाजी ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी। माना जा रहा था कि विश्व चैंपियन का फैसला टाईब्रेकर के जरिये होगा, लेकिन 55वीं चाल में लिरेन ने भारी भूल कर दी, जिसका गुकेश ने फायदा उठाकर जीत हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में गुकेश की लिरेन पर काले मोहरों से यह पहली जीत थी। उन्होंने तीन बाजियों में जीत हासिल की, दो में हार मिली और नौ बाजियां ड्रॉ पर समाप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed