{"_id":"66bd7732e5f83692f80e742e","slug":"paris-paralympics-india-will-participate-in-12-sports-pm-modi-best-wishes-to-athletes-on-independence-day-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Paralympics: भारत पेरिस पैरालंपिक में 12 खेलों में लेगा हिस्सा, पीएम मोदी ने लाल किले से दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Paralympics: भारत पेरिस पैरालंपिक में 12 खेलों में लेगा हिस्सा, पीएम मोदी ने लाल किले से दीं शुभकामनाएं
Thu, 15 Aug 2024 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:05 AM IST
सार
भारत पेरिस में शुरू होने वाले पैरालंपिक में 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेगा जिसमें पैरा साइकिलिंग, पैरा नौकाचालन और दृष्टिबाधित जूडो देश की नई स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। इस साल पैरालंपिक खेलों का आयोजन 28 अगस्त से आठ सितंबर के बीच पेरिस में ही होगा।
2036 में ओलंपिक का आयोजन करे भारत, इसकी तैयारी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- आज तिरंगे झंडे के पीछे वो नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत को सम्मान दिलाया है। पैरालंपिक खेलों में भी भारत के खिलाड़ी परचम लहराएंगे। हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में भारत की धरती पर ओलंपिक का आयोजन हो। हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। जी-20 के आयोजन की सफलता से सिद्ध हो गया है कि मेजबानी में हम अव्वल हैं।
विज्ञापन
2036 में ओलंपिक का आयोजन करे भारत, इसकी तैयारी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- आज तिरंगे झंडे के पीछे वो नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत को सम्मान दिलाया है। पैरालंपिक खेलों में भी भारत के खिलाड़ी परचम लहराएंगे। हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में भारत की धरती पर ओलंपिक का आयोजन हो। हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। जी-20 के आयोजन की सफलता से सिद्ध हो गया है कि मेजबानी में हम अव्वल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत पेरिस में शुरू होने वाले पैरालंपिक में 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेगा जिसमें पैरा साइकिलिंग, पैरा नौकाचालन और दृष्टिबाधित जूडो देश की नई स्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कैनोइंग, पावरलिफ्टिंग, रोइंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो जैसे खेल भी शामिल हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने बुधवार को घोषणा की यह भारत के पैरालंपिक खिलाड़ियों की बढ़ती विविधता और प्रतिभा को दर्शाता है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के अरशद शेख पैरा साइकिलिंग में अपना पैरालंपिक पदार्पण करेंगे। उन्होंने एशियाई रोड पैरा साइकिलिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल सी2 श्रेणी में रजत पदक जीतकर अपना कोटा हासिल किया था। आंध्र प्रदेश के कोंगानापाले नारायण पैरा नौकाचालन में और हरियाणा की कोकिला कौशिकलाते दृष्टिबाधित जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इससे पहले भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) प्रमुख देवेंद्र झाझड़िया ने मंगलवार को कहा था कि पैरालंपिक खेलों में देश को 25 से ज्यादा पदक की उम्मीद है। पेरिस पैरालंपिक में भारत का सबसे बड़ा 84 खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है। झाझड़िया खुद दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दल 2021 तोक्यो पैरालंपिक और 2023 हांग्झोउ एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड प्रदर्शन की लय को जारी रखना चाहेगा।
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक और पैरा एशियाई खेलों में ऐतिहासिक 111 पदक जीते थे। झाझड़िया ने यहां पीसीआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'यह भारत का पैरालंपिक खेलों में अब तक का सबसे बड़ा पैरा दल है। हमें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है और हमें भरोसा है कि हम 25 से ज्यादा पदक जीतेंगे।'