फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony Para Games Medal Tally Indian Athletes Result News in Hindi

Paralympics Day 11: पूजा ओझा से पदक की उम्मीद, जानिए भारत के शेड्यूल और समापन समारोह से जुड़ी सभी डिटेल्स

Sun, 08 Sep 2024 12:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

शनिवार को पैरा भाला फेंक एथलीट नवदीप ने ने पुरुष भाला फेंक एफ41 स्पर्धा में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला पैरा एथलीट सिमरन ने महिला 200 मीटर टी12 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अब देश की नजर 30 पदक के आंकड़े को छूने पर है।

विज्ञापन
Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony Para Games Medal Tally Indian Athletes Result News in Hindi
पेरिस पैरालंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस में जारी पैरालंपिक अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। भारत पहले ही पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीत चुका है। भारत ने अब तक कुल 29 पदक जीते हैं। इनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं। शनिवार को पैरा भाला फेंक एथलीट नवदीप ने ने पुरुष भाला फेंक एफ41 स्पर्धा में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला पैरा एथलीट सिमरन ने महिला 200 मीटर टी12 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अब देश की नजर 30 पदक के आंकड़े को छूने पर है। पैरालंपिक में आज यानी रविवार को सभी की नजरें पूजा ओझा पर रहेंगी। महिला केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल) में उतरेंगी। देश के लिए एक पदक और जीतकर वह पदकों की संख्या 30 पहुंचा सकती हैं। 
विज्ञापन

पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी
  • कपिल परमार: कांस्य पदक: जूडो
  • प्रवीण कुमार: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • होकाता सेमा: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सिमरन शर्मा: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • नवदीप सिंह: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक में भारत का रविवार यानी 11वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है:

कैनो स्प्रींट:

महिला केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल) पूजा ओझा : दोपहर 1:30 बजे।

महिला केएल1 200 मीटर फाइनल (क्वालिफाई करने पर) पूजा ओझा :
दोपहर 2:55 बजे ।

पेरिस पैरालंपिक की समाप्ति भी उद्घाटन की तरह भव्य होगी। रविवार को सभी मुकाबले खत्म होने के बाद समापन समारोह का आयोजन होगा। यहां हम आपको इस समारोह से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहे हैं...

कब होगा पेरिस पैरालंपिक का समापन समारोह?
पेरिस पैरालंपिक का समापन समारोह रविवार, आठ सितंबर को स्टेट डी फ्रांस में होगा।

कितने बजे शुरू होगा पेरिस पैरालंपिक का समापन समारोह?
पेरिस पैरालंपिक का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से आठ सितंबर को शुरू होगा।

पेरिस पैरालंपिक समापन समारोह में कौन प्रस्तुति देगा?
पेरिस पैरालंपिक समापन समारोह में कौन से कलाकार प्रस्तुति देंगे इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैज पियानोवादक मैथ्यू व्हिटेकर, वायलिन वादक और गायिका-गीतकार गेलिन ली, रैपर, गीतकार और एथलीट गार्नेट सिल्वर-हॉल समापन समारोह में प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed