फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Bajrang Punia emotional message for Vinesh Phogat reaching Final, Social Media Reactions

Olympics: विनेश के फाइनल में पहुंचने पर बजरंग ने लिखा भावुक संदेश, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता, देखें

Wed, 07 Aug 2024 12:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Aug 2024 12:10 AM IST
सार

बजरंग ने लिखा- विनेश ने इतिहास रच दिया है। विनेश महिला कुश्ती में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज सब भारतीयों की आंखों में आसूं हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics: Bajrang Punia emotional message for Vinesh Phogat reaching Final, Social Media Reactions
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट - फोटो : PTI

विस्तार

पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक महिला 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल मैच में क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 हराकर पदक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। राजनेताओं से लेकर दिग्गज एथलीट्स ने विनेश को बधाई दी है। इसी कड़ी में 2020 टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने भी विनेश को लेकर भावुक संदेश लिखा है। बजरंग ने लिखा- विनेश ने इतिहास रच दिया है। विनेश महिला कुश्ती में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज सब भारतीयों की आंखों में आसूं हैं।
विज्ञापन


बजरंग ने लिखा, 'ये देश की बेटियां हैं, जिन्होंने हमेशा ही देश की शान बढ़ाई है। जिन लोगों ने हमेशा इन बेटियों की राह में कांटे बिछाए हैं, वे कम से कम इन बेटियों से सबक लेंगे और आगे इन बेटियों के राह में कांटे बीजने से बाज आएंगे।' बजरंग के इस बयान को पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले साल पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसको लेकर बजरंग, विनेश समेत कई पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया था। बाद में बृजभूषण को पद से हटना पड़ा था। बजरंग का तंज इसी दिशा में जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव बिंद्रा ने क्या लिखा

वहीं, 2008 बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने लिखा- लिगामेंट में चोट आई, कम वजन वाली श्रेणी ली, एक अजेय विश्व चैंपियन! आपके रास्ते में कोई भी नहीं है विनेश फोगाट। जैसे ही वह स्वर्ण के लिए उतरेंगी, मैं भारत को चीयन करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। आपका लचीलापन और ताकत हम सभी को प्रेरित करती है। क्या प्रेरणादायक दिन है, एक और स्वर्ण की आशा है!

चैंपियन की पहचान, मैदान पर जवाब देना है: पहलवान विनेश की जीत पर राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी विनेश की जीत पर बधाई दी। उन्होंने पहलवान विनेश फोगट की सराहना करते हुए कहा कि चैंपियन की पहचान मैदान पर अपने खेल / प्रदर्शन से जवाब देना है। राहुल ने कहा, 'एक ही दिन में दुनिया की तीन शीर्ष पहलवानों को हराने के बाद विनेश के साथ पूरा देश भावुक है।' बता दें कि विनेश फोगट ने 50 किग्रा भार वर्ग में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से मात दी। इस शानदार जीत के साथ ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर भारत की स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed