फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pankaj Advani and Ishpreet Singh Chadha will meet in the final of the NSCI Baulkline Snooker tournament

Snooker: क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने बॉल्क्लाइन स्नूकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, अब ईशप्रीत से सामना

Sat, 10 May 2025 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 May 2025 11:05 PM IST
सार

पंकज का खिताब के लिए सामना अब ईशप्रीत सिंह चड्ढा से होगा। आडवाणी ने एकतरफा मुकाबले में हिमांशु जैन को 8-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि चड्ढा ने आदित्य मेहता को करीबी मुकाबले में 8-6 से हराया।

विज्ञापन
Pankaj Advani and Ishpreet Singh Chadha will meet in the final of the NSCI Baulkline Snooker tournament
पंकज आडवाणी - फोटो : ANI

विस्तार

अनुभवी क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। पंकज का खिताब के लिए सामना अब ईशप्रीत सिंह चड्ढा से होगा। आडवाणी ने एकतरफा मुकाबले में हिमांशु जैन को 8-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि चड्ढा ने आदित्य मेहता को करीबी मुकाबले में 8-6 से हराया।
विज्ञापन


पिछले साल का फाइनल भी इन्हीं दोनों के बीच हुआ था। आडवाणी ने 69-15, 73-71, 121 (120)-0, 74-26, 24-71, 72 (50)-5, 135(135)-7, 37-70, 134(112)-20, 60-18 के स्कोर से जीत दर्ज की। चड्ढा ने 86-37, 65-39, 59-60, 97-32, 58-60, 76-55, 78-14, 88-31, 83-27, 1-88, 23-97, 0-63, 0-71, 63-61 के स्कोर से फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed