{"_id":"619d9e121d9b47392c2cc8a6","slug":"wrestling-national-championship-wrestlers-wrestling-ranking-tournament-the-way-to-claim-in-the-indian-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestling National Championship: पहलवानों की भारतीय टीम में दावेदारी का रास्ता कुश्ती रैंकिंग टूर्नामेंट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Wrestling National Championship: पहलवानों की भारतीय टीम में दावेदारी का रास्ता कुश्ती रैंकिंग टूर्नामेंट
Wed, 24 Nov 2021 07:36 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:36 AM IST
सार
Wrestling National Championship: राष्ट्रीय चैंपियनशिप और रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले 4 स्थान पर रहने वाले पहलवानों के बीच ट्रायल होंगे। इनमें विजेता बनने वाले को भारतीय टीम में जगह बनाने को राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय पहलवान
- फोटो : social media
विस्तार
पहलवानों की भारतीय टीम में दावेदारी का रास्ता और खुला कर दिया गया है। अब तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले तीन स्थान पर रहने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय शिविर में जगह दी जाती थी, पर अब कुश्ती संघ जनवरी से रैंकिंग टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप और रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले 4 स्थान पर रहने वाले पहलवानों के बीच ट्रायल होंगे। इनमें विजेता बनने वाले को भारतीय टीम में जगह बनाने को राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल भारतीय कुश्ती संघ ने अगली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हर राज्य और संस्थान की एक-एक टीम के ही भाग लेने की अनिवार्यता रख दी है। इसका बड़ा नुकसान हरियाणा, रेलवे और सेना की टीमों को हो रहा है।
विज्ञापन
इन टीमों के पहलवान एक ही भार वर्ग में दो-दो पदक जीतते हैं, लेकिन दूसरी टीमों के विरोध के बाद कुश्ती संघ ने एक टीम उतारने का फैसला लिया। लेकिन इन राज्यों और संस्थानों के पहलवानों को नुकसान नहीं हो और भारतीय टीम में चयन के लिए पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए संघ ने रैंकिंग टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया।