World Table Tennis Championships: मनिका-साथियान की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में हारी, महिला युगल में भी मिली हार
भारत की जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी को विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल स्पर्धा में भारतीय जोड़ी को जापान के हारिमोतो तोमोकाजू और हयाता हीना ने मिलकर हराया।
विस्तार
भारत की जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी को विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वॉर्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल स्पर्धा में भारतीय जोड़ी को जापान के हारिमोतो तोमोकाजू और हयाता हीना ने मिलकर हराया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में जापानी जोड़ी शुरू से ही मनिका-साथियान के खिलाफ हावी रही और गेम को 11-5, 11-2, 7-11, 11-9 से हराया।
A World Championships Finals medalist at age 5️⃣8️⃣!
— World Table Tennis (@WTTGlobal) November 27, 2021
🇱🇺 Ni Xia Lian & Sarah De Nutte d. Manika Batra/Archana Kamath 3-0 in the women's doubles QFs 👏
🍿 Watch LIVE ➡️ WTT app or https://t.co/cVJKeKOM2O@HCHSA #Houston2021 #ITTFWorlds2021 #WTT pic.twitter.com/R1hVCijcwV
इससे मनिका को महिला युगल स्पर्धा के क्वॉर्टरफाइनल में भी हार झेलनी पड़ी। यहां मनिका और अर्चना कामथ की जोड़ी को लक्जेमबर्ग की सारा डे नुटे और शिया लियान नि ने हराया। भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाई और 0-3 (1-11, 6-11, 8-11) से हारी।