फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Junior wrestling Championship 2021 Wrestlers Gourav Baliyan and Deepak will fight for bronze medals

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: कांस्य पदक की होड़ में पहलवान गौरव और दीपक, रेपचेज दौर में दिखाएंगे दम

Tue, 17 Aug 2021 12:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 17 Aug 2021 12:46 PM IST
सार

पहलवान गौरव बालियान और दीपक रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में पदक की होड़ में बने हुए हैं। हालांकि दोनों पहलवानों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन रेपचेज दौर में दोनों रेसलर के पास पदक जीतने का अवसर है। 

विज्ञापन
World Junior wrestling Championship 2021 Wrestlers Gourav Baliyan and Deepak will fight for bronze medals
विश्व जूनियर चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहलवान गौरव बालियान (79 भारवर्ग) और दीपक (97 भारवर्ग) को सोमवार को  जूनियर विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबले में उतरेंगे। शुभम (57 भार वर्ग) और रोहित (65 भारवर्ग) रेपचेज दौर के जरिए पदक की होड़ में बने हुए हैं। शुभम और रोहित के प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन


 बालियान को सेमीफाइनल में ईरान के मोहम्मद असरग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इससे  पहले उन्होंने तजाकिस्तान के अबुबाकर शुकुरोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। क्वार्टर फाइनल में रूस के अलिक बादतीव को 5-2 से शिकस्त दी। दूसरी तरफ दीपक को सेमीफाइनल में अमेरिका के ब्रेक्सटन से 1-9 से हार मिली। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत बेलारूस के एलियाकसेई के खिलाफ 5-1 की जीत के साथ की और फिर जॉर्जिया के लुका खुतचुआ को 9-4 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed