{"_id":"613edafe8ebc3e88394c815e","slug":"world-championship-2021-the-championship-will-start-in-oslo-from-october-2-the-preparations-for-the-indian-wrestlers-have-not-yet-been-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैंपियनशिप: ओस्लो में दो अक्तूबर से शुरू होगी चैंपियनशिप, भारतीय पहलवानों की तैयारियों के लिए नहीं लगा शिविर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैंपियनशिप: ओस्लो में दो अक्तूबर से शुरू होगी चैंपियनशिप, भारतीय पहलवानों की तैयारियों के लिए नहीं लगा शिविर
Mon, 13 Sep 2021 10:30 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:30 AM IST
सार
दो अक्तूबर से शुरू होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए अभी तक भारतीय पहलवानों की तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं। इन पहलवानों की तैयारियों के लिए शिविर नहीं लगाया गया है। जिसके चलते सभी पहलवान घर बैठने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय पहलवानों की विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारियां अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। ओस्लो (नार्वे) में दो से 10 अक्तूबर तक होने वाली चैपियनशिप के लिए महज 20 दिन बचे हैं। टीम ट्रायल के जरिए चयनित हो चुकी है। पहलवान तैयारी शिविर शुरू नहीं होने के चलते घरों पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ ने पुरुषों की सोनीपत और महिला पहलवानों की लखनऊ में तैयारियां प्रस्तावित कर रखी हैं। वर्षों बाद विश्व चैंपियनशिप में भारतीय दल युवा पहलवानों के भरोसे चुनौती पेश करेगा। पुरुषों में सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और महिलाओं में अंशु मलिक (57 किग्रा), (सरिता 59 किग्रा), संगीता फोगाट (62 किग्रा) और दिव्या काकरान (72 किग्रा) अनुभवी पहलवान हैं।
विज्ञापन
बजरंग की पत्नी को साक्षी कराएंगी तैयारियां
शिविर को मंजूरी नहीं मिलने के पीछे साई का तर्क ओलंपिक के बाद वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) का मंजूर नहीं होना बताया जा रहा है। शिविर के लिए कुश्ती संघ नामों की भी घोषणा कर चुका है। उसने सरिता की तैयारियों के लिए पूजा ढांडा और संगीता की तैयारियों के लिए साक्षी मलिक को शामिल किया है।
विज्ञापन