फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WFI may not renew contracts of Sushil kumar and pooja dhanda

इन दो पहलवानों पर गिर सकती है गाज, सुशील और पूजा होंगे कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर 

Tue, 25 May 2021 09:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 May 2021 09:03 PM IST
सार

भारतीय पहलवान सुशील कुमार और पूजा ढांडा को अगले महीने होने वाली समीक्षा बैठक के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के वार्षिक अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन
WFI may not renew contracts of Sushil kumar and pooja dhanda
सुशील कुमार और पूजा ढांडा - फोटो : social media

विस्तार

हत्या के मामले में गिरफ्तार दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और पूजा ढांडा पर गाज गिर सकती है। दरअसल, अगले महीने होने वाली समीक्षा बैठक के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के वार्षिक अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया जा सकता है। बता दें कि डब्ल्यूएफआई और प्रायोजक टाटा मोटर्स के बीच बैठक 2020 में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे टाल दिया गया।

विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने बताया कि सुशील को हटाने का फैसला पूरी तरह से प्रदर्शन के आधार पर किया गया है और छत्रसाल स्टेडियम में साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में उनकी कथित संलिप्तता के कारण गिरफ्तारी से इसका कोई लेना देना नहीं है। डब्ल्यूएफआई सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'यह स्पष्ट है कि अनुबंध की पेशकश किए जाने के बाद से सुशील और पूजा ने कुछ उल्लेखनीय नहीं किया है। अगले महीने जब समीक्षा बैठक होगी तो वे अनुबंध हासिल नहीं कर पाएंगे।'
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से सबक लेते हुए डब्ल्यूएफआई ने 2019 में अपने खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की थी। लगभग 150 पहलवानों को एक साल का अनुबंध मिला था जिसकी समीक्षा होनी थी। शुरुआत में ग्रेड बी में रखे जाने के बाद सुशील को ग्रेड ए में जगह मिली थी। ग्रेड ए में 30 लाख जबकि ग्रेड बी में 20 लाख रुपये का वार्षिक भुगतान होता है। पूजा को भी ग्रेड ए में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में कोई पदक नहीं जीत सके थे और 2019 विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में ही बाहर हो गए। वह इसके बाद किसी टूर्नामेंट में नहीं खेले। विश्व चैंपियनशिप 2018 की कांस्य पदक विजेता पूजा ने 57 किग्रा वर्ग में अपना स्थान गंवा दिया है। उन्होंने 2020 में प्रतिस्पर्धा पेश नहीं की और उन्होंने पिछला पदक जुलाई 2019 में ग्रां प्री आफ स्पेन में रजत पदक के रूप में जीता था।


डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने इन दोनों पहलवानों के बाहर करने की पुष्टि नहीं कि लेकिन संकेत दिया कि इस कदम से इनकार भी नहीं किया जा सकता। तोमर ने कहा, 'सभी फैसले बैठक में ही होंगे लेकिन यह तय है कि प्रायोजकों के पैसे को ऐसे ही नहीं बांटा जाएगा। हमें पैसे का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed