फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Weightlifting: Amazing performance by Indian women wrestlers, won team title in Under 23 Asian Championship

Weightlifting: भारतीय महिला पहलवानों का कमाल, अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता

Sat, 21 Jun 2025 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वुंग ताऊ (वियतनाम)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वुंग ताऊ (वियतनाम) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। भारत की पांच अन्य पहलवानों ने भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन आखिर में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Weightlifting: Amazing performance by Indian women wrestlers, won team title in Under 23 Asian Championship
भारतीय टीम - फोटो : SAI Media Twitter

विस्तार

भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण और पांच रजत सहित सभी 10 वर्गों में एक-एक पदक जीतकर टीम खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। भारत की पांच अन्य पहलवानों ने भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन आखिर में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा शर्मा (57 किग्रा), तन्वी (59 किग्रा), प्रगति (62 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) ने रजत पदक जीते जबकि हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

ग्रीको-रोमन शैली में सुमित ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि नितेश (97 किग्रा) और अंकित गुलिया (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में विक्की ने 97 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि निखिल (61 किग्रा), सुजीत कलकल (65 किग्रा), जयदीप (74 किग्रा), चंद्रमोहन (79 किग्रा) और सचिन (92 किग्रा) भी स्वर्ण पदक के लिए अपना दांव लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed